फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fever patients increased in CHC, two patients on one bed

Bareilly News: सीएचसी में बढ़े बुखार के मरीज, एक बेड पर दो मरीज

Fri, 25 Oct 2024 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 25 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Fever patients increased in CHC, two patients on one bed
बिशारतगंज। बदलते मौसम में मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। आलम यह है कि एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। मरीजों को दवाइयों के साथ ही आईबी सेट व कैथ तक मुहैया नहीं हो पा रही है। तीमारदार इन्हें बाहर से खरीदकर लाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वार्ड में भर्ती गांव कुंवरपुर की बेलावती, ज्योति, गांव सत्तार नगर के अमन व लक्ष्मण, चमन गोटिया निवासी महेश पाल, गांव फुलासी निवासी सुमित आदि के तीमारदारों ने बताया कि वह मरीज को लेकर जब वार्ड में पहुंचे तो यहां मिले कर्मचारी ने एक पर्ची पकड़ा दिया। कहा कि यह सभी चीजें बाहर से खरीदकर लाओ। मेडिकल स्टोर संचालक भी मरीजों की मजबूरी का नाजायज फायदा उठाकर मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

मामले में जब सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने आईबी सेट व कैथ की पर्याप्त उपलब्धता की बात कही। कहा कर्मचारियों के अभाव में हो सकता है एक बेड पर एक से अधिक मरीज लिटा दिए गए हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ा

मझगवां ब्लॉक सभागार में पिछले दिनों हुई बैठक में निर्देश मिलने के बावजूद क्षेत्र में साफ-सफाई व फॉगिंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। इस वजह से संक्रामक रोगों का प्रकोप है। खंड विकास अधिकारी हरसेंद्र सिंह ने बताया कि जिन गांवों में गंदगी की शिकायतें मिली हैं वहां दोबारा सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed