Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fever outbreak in Daravangar, people sick in every house

Bareilly News: दरावनगर में बुखार का प्रकोप, घर-घर में लोग बीमार

Wed, 12 Nov 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak in Daravangar, people sick in every house
आंवला।
विज्ञापन

दरावनगर गांव में संदिग्ध बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव में काफी संख्या में लोग बीमार हैं। बावजूद अब तक न तो गांव में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया है और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब है। जगह-जगह जलभराव है। नालियों का चोक होना व जल निकासी न होने की वजह से मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। शिकायत के बाद भी जल निकासी के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से गांव में काफी संख्या में लोग बुखार से बीमार हैं। करीब हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने 50 मरीजों के होने का किया दावा
पूर्व प्रधान हरि प्रकाश पाठक ने बताया कि कुछ दिनाेें पहले उनके परिवार में किरन पाठक, अवनेश पाठक को बुखार आया था। निजी अस्पताल में उपचार करने पर मलेरिया की शिकायत बताई गई। इसके अलावा गांव में सीताराम दिवाकर, वंदना, नैंसी, रितेश, रिंकू शर्मा सहित लगभग हर घर में बुखार के मरीज है। इनका गांव व कस्बे के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। गांव के ही मनीष श्रीवास्तव व धमेंद्र कुमार का बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती है। कई मरीज तो ठीक होकर घर वापस भी आ गए है। फिर भी गांव में बुखार के 50 मरीज अभी भी हैं। वहीं, मौजूदा समय में प्रधान मुन्नी देवी के पुत्र दीपक ने बताया कि करीब 25-30 लोग बीमार थे। काफी लोग ठीक हो चुके हैं। अभी पांच से छह लोग ही बीमार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने शिकायत सुनकर दिए आदेश
पूर्व प्रधान ने इस मामले की मंगलवार को एसडीएम विदुषी सिंह से शिकायत करते हुए बताया कि बुखार के अलावा गांव में पशुओं में खुरपका व मुंहपका का रोग तेजी से फैल रहा है। इस रोग से कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है, पर अब तक कोई भी विभागीय डॉक्टर व उनकी टीम गांव नहीं पहुंची है। एंटी लार्वा का छिड़काव और साफ-सफाई भी ठप है। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

गांव में आज लगेगा स्वास्थ्य शिविर
पीएचसी रामनगर के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि बुधवार को गांव में टीम भेजकर शिविर लगाया जाएगा। हालांकि कुछ दिनों पहले गांव पहुंची टीम ने संदिग्ध बुखार के मरीजों के जो नमूने लिए थे, वो निगेटिव आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed