{"_id":"5d7d54d98ebc3e93d028464b","slug":"fever-bareilly-news-bly376124959","type":"story","status":"publish","title_hn":"भमोरा के सरकारी अस्पताल में बुखार से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भमोरा के सरकारी अस्पताल में बुखार से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े कागजों में भले दुरुस्त हों, लेकिन बुखार का कहर आंवला तहसील क्षेत्र में जारी है। शनिवार को चार दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे बुजुर्ग की भमोरा सीएचसी में मौत हो गई। उनका पीएफ और मलेरिया था। उनका इलाज भमोरा सीएचसी से चल रहा था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
शनिवार सुबह बेहटा लालच गांव के 70 वर्षीय गंगा राम को चार दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को परिजन उन्हें भमोरा सीएचसी लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके बेटे दयाशंकर ने बताया कि उनका इलाज भमोरा सीएचसी से चल रहा था। जांच में पीएफ और मलेरिया की पुष्टि हुई थी। हालत खराब होने पर सीएचसी पर लाए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं शुक्रवार को बिहारीपुर निवासी द्रोपा देवी की अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजन ने उनकी भी मौत बुखार से होने का दावा किया था। सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव ने बताया गंगराम को पीएफ और मलेरिया की दवा दी गई थी। लापरवाही के चलते गंभीर हालत में लाया गया।