{"_id":"5817a4c74f1c1bac3143606f","slug":"festival-of-lanterns-business-over-six-billion","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव पर कारोबार छह अरब पार -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव पर कारोबार छह अरब पार -
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 01 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Festival of lanterns business over six billion -
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिवसीय दीपोत्सव श्रृंखला में तीसरे दिन रविवार में मुख्य पर्व मनाया गया। इस दिन भी देर रात तक बाजार गुलजार रहे। इस बार पिछले वर्ष से ज्यादा बाजार में धन बरसा है। अनुमान है कि कारोबार छह अरब पार कर गया है। मंगलवार में भाईदूज पर्व है इस दिन मिठाई कारोबार ज्यादा होता है।
पिछले साल से ज्यादा इस बार बाजार में उत्साह देखा गया। धनतेरस और दिवाली पर बाजार में यातायात ही जाम हो गया। मुख्य पर्व दिवाली पर फूल बाजार खूब महका, गेंदा चार गुना दरों पर बिका। इस बार पांच करोड़ रुपये से ज्यादा प्राकृतिक फूल और सजावटी वस्तुओं का कारोबार हुआ है। मिठाई, मेवा, पटाखा, शराब, इलेक्ट्रानिक, सराफा, आटोमोबाइल में बूम रही। गारमेंट कारोबार की स्थिति यह रही कि सोमवार अवकाश होने पर गारमेंट दुकानों में भीड़ बनी रही, भाईदूज पर भी इस पर जोर रहेगा। सलेक्शन प्वाइंट संचालक नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष से बाजार में ग्राहकों की मौजूदगी से व्यापारी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि कई वर्षों बाद सभी सेक्टरों में जमकर कारोबार हुआ है।
सर्राफा एसोसियेशन अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, तनिष्क शोरूम मुख्य प्रबंधक विवेक अरोरा और सराफ अनिल पाटिल आदि ने बताया कि बाजार अपेक्षा से ज्यादा व्यापार हुआ है। सबसे ज्यादा जोर छोटे और आधुनिक डिजाइन वाले आभूषण खरीदे गए। दिवाली पर देर रात तक कारोबार होता रहा। विपुल गर्ग और संदीप मेहरा ने बताया कि इस बार फोर जी फोन ग्राहक ज्यादा आए। आईफोन सेवन आन डिमांड नहीं मिल पाया। इससे ग्राहक निराश दिखे।
विज्ञापन
पटाखा बाजार में चीनी सामान की मांग नहीं दिखी। दक्षिण भारत में बने पटाखों की मांग ज्यादा रही। पटाखा कारोबारी अंबरीश अग्रवाल ने बताया कि दिवाली रविवार में देर रात तक ग्राहक जमे रहे। मांग ज्यादा होने से लोगों को अपनी पसंद की वैरायटी नहीं मिल पायी। अग्रवाल ने बताया कि पिछले से साल से बेहतर काम हुआ है। शराब कारोबारियों में उत्साह देखा गया। कारोबारियों ने दिवाली से पहले ही देसी शराब पौआ नौ रुपये सस्ता कर साठ रुपये में बेंचा। इससे बिक्री बढ़ गयी। जमाल सिद्दीकी बताते हैं कि उपभोक्ताओं ने खूब उत्साह दिखाया है। उनका कहना है कि अभी शराब मांग बनी रहेगी। आटोमोबाइल कारोबारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि करीब एक हजार से वाहनों की रिकार्ड बिक्री हुई है। रियल इस्टेट कारोबारी भी इस बार खुश नजर आ रहे हैं। इंटरनेशनल सिटी कालोनी प्रमुख राजू खंडेलवाल और विपिन अग्रवाल ने बताया कि लोग अच्छी लोकेशन में साफ सुथरे मकान बुक करा रहे हैं।
आज होगी रिकार्ड मिठाई की बिक्री
मंगलवार भाईदूज पर रिकार्ड मिठाई बिक्री होने का अनुमान है। सोमवार अवकाश में भी सभी प्रतिष्ठानों पर मिठाई बनाने का काम देर रात तक जारी रहा। छोटे कारोबारी भी पीछे नहीं रहे। इन लोगों ने रात में ही काउंटर सजा लिए क्योंकि भोर होते ही मिठाई बिक्री शुरू हो जाती है। मिष्ठान पंकज माहेश्वरी ने बताया कि भाईदूज पर करीब बीस करोड़ रुपये से ज्यादा मिठाई, फल और मेवा बिकेगी।
दीपोत्सव कारोबार एक नजर में
बाजार करोड़/ रुपये
सराफा 195
आटोमोबाइल 150
इलेक्ट्रानिक/
इलेक्ट्रिक 95
रियल इस्टेट 20
मिठाई, मेवा 35
आनलाइन 49
गारमेंट 25
पटाखा 30
अन्य 25