{"_id":"6af4b64a3624439a96025f2b","slug":"female-students-are-reducing-stress-through-crafting-and-earning-money-too-bareilly-news-c-4-bly1015-1005635-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्राएं क्राफ्टिंग से तनाव घटा रहीं, कमाई भी कर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्राएं क्राफ्टिंग से तनाव घटा रहीं, कमाई भी कर रहीं
Thu, 12 Nov 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज और साहूराम स्वरूप महिला महाविद्यालय की छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ क्राफ्टिंग में भी समय दे रही हैं। वे इसे तनाव कम करने का माध्यम और कमाई का जरिया बना रही हैं। कई छात्राएं शौकिया तौर पर यह काम कर रही हैं, जबकि कुछ ने इससे अच्छी कमाई भी शुरू कर दी है।
छात्राओं का कहना है कि क्राफ्टिंग एक अच्छा कमाई का जरिया है। यह शौक के तौर पर करने पर तनाव को भी कम करता है। विभिन्न पाठ्यक्रमों से जुड़ी होने के बावजूद वे क्राफ्टिंग को एक अच्छे विकल्प के रूप में देख रही हैं। बरेली कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की नीलम गुप्ता ने बताया कि छात्राओं में कई हुनर हैं। वे पढ़ाई के साथ ऐसे हुनर में भी हाथ आजमा रही हैं। विभाग की कई छात्राओं ने शौकिया तौर पर यह काम शुरू किया है। कुछ छात्राओं को इससे कमाई भी होने लगी है।
साहूरामस्वरूप महिला महाविद्यालय की पूर्व छात्रा सुचेता ने बताया कि उन्होंने फैशन डिजाइन का कोर्स किया था। उनकी रुचि क्राफ्ट बनाने में अधिक थी, इसलिए वह इसमें हाथ आजमाने लगीं। सुचेता गोबर और मुल्तानी मिट्टी जैसी देसी सामग्री से बेस तैयार कर प्राकृतिक पेंटिंग करती हैं। गुजरात में उनकी पेंटिंग की अच्छी मांग है, जिससे उन्हें ठीक कमाई हो रही है।
विज्ञापन
तनाव प्रबंधन और जेब खर्च
बरेली कॉलेज की अनमता ने शौकिया तौर पर वेस्ट मटेरियल से क्राफ्टिंग शुरू की थी। क्राफ्ट बनाने से उन्हें खुशी मिलती है। इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान जब ब्रेक लेना होता है, तो यह गतिविधि तनाव कम करती है। बरेली कॉलेज की स्नेहा ने रेजिन आर्ट से क्राफ्ट बनाना सीखा था। वह पिछले छह माह से इसके ऑर्डर भी ले रही हैं। स्नेहा का कहना है कि पढ़ाई के साथ ऐसा हुनर जेब खर्च निकालने में मदद करता है। हाथ का हुनर हमेशा काम आता है, हालांकि इसमें पढ़ाई और काम के बीच संतुलन बनाना होता है।