{"_id":"5e9f43868ebc3e90480610ac","slug":"female-soldiers-making-masks-for-range-office-staff-and-complainants-bareilly-news-bly4033463104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंज कार्यालय स्टाफ व फरियादियों के लिए मास्क बना रहीं महिला सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंज कार्यालय स्टाफ व फरियादियों के लिए मास्क बना रहीं महिला सिपाही
विज्ञापन
रेंज कार्यलय मे महिला पुलिस कर्मी द्वारा वनाये मास्क देखते डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
जिला जेल और फिर पुलिस लाइन में भी बनाए जा रहे हैं मास्क
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए कुछ दिन पहले जिला जेल और फिर पुलिस लाइन में मास्क बनाने का काम शुरू हुआ था। अब मंगलवार से डीआईजी रेंज कार्यालय में महिला सिपाहियों ने स्टाफ व वहां आने वाले फरियादियों के लिए मास्क बनाना शुरू कर दिया है।
लॉकडाउन शुरू होने पर जिला जेल में कैदियों को कच्चा माल देकर उनसे शहर में जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए मास्क बनवाए गए थे, जोकि बदायूं समेत अन्य आसपास के जिलों में भी भेजे गए थे। कमी होने पर पुलिस लाइन में भी मास्क बनाने का काम शुरू किया गया था। अब प्रदेश व जोन के जिलों में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर मास्क व अन्य सुरक्षा उपकरणों की खपत भी बढ़ गई है, जिसके चलते अब मंगलवार से डीआईजी रेंज राजेश कुमार पांडेय ने अपने कार्यालय में भी पांच महिला सिपाहियों को मास्क बनाने का काम सौंप दिया है। पुलिस लाइन में मास्क बना रहीं महिला पुलिस कर्मियों से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने मंगलवार से मास्क बनाना भी शुरू कर दिया। इन्हें रेंज कार्यालय में तैनात पीआरओ, पेशकार समेत करीब 70 पुलिस कर्मियों व वहां आने वाले अन्य लोगों में बांटा जाएगा।