फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Female employee fainted, Chief Engineer accused of misbehavior

Bareilly News: बेहोश हुई महिला कर्मचारी, मुख्य अभियंता पर दुर्व्यवहार का आरोप

Mon, 15 Sep 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Female employee fainted, Chief Engineer accused of misbehavior
बरेली। शिकायत लेकर मुख्य अभियंता के पास गई विद्युत निगम की महिला कर्मचारी बेहोश हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।कहा कि मुख्य अभियंता को निलंबित करते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए। वहीं, मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

शिकायत में कर्मचारियों ने बताया कि मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने कार्यकारी सहायक, माया को बिना किसी कारण के सार्वजनिक रूप से बुरी तरह से डांटा। इससे घबराकर माया बेहोश हो गईं। होश में लाने के बाद साथियों ने उन्हें घर भेज दिया। कर्मचारियों के मुताबिक कार्यालय में प्राथमिक चिकित्सा किट या आपातकालीन सहायता की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मुख्य अभियंता कर्मचारियों के लिए अभद्र टिप्पणी करते हैं। कई कर्मचारी तो उनके सामने रो चुके हैं। माहौल ऐसा हो गया है कि कर्मचारी स्थानांतरण या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) पर विचार करने लगे हैं। कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता के तत्काल निलंबन या स्थानांतरण के साथ ही निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए जांच समिति का गठन करने और कर्मचारियों को एक भयमुक्त व सुरक्षित कार्यस्थल प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैंने नहीं की अभद्रता : मुख्य अभियंता मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने कहा कि आरोप निराधार हैं। महिला कर्मचारी उनके पास खुद आई थी, उसने कहा था कि मैं डिप्रेशन में हूं। काम का बोझ नहीं सहा जा रहा है। मेरा काम कम कर दें, इसको लेकर लिखित पत्र भी दिया। इस पर उन्होंने कह दिया कि कोई अन्य कर्मचारी मिलता है तो काम कम कर देंगे। इस दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे। मैंने किसी से कोई अभद्रता नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed