{"_id":"696ab334ad9c89e2460b0716","slug":"female-conductor-and-ati-clashed-accused-each-other-bareilly-news-c-4-vns1074-807854-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला परिचालक और एटीआई भिड़े, एक-दूसरे पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला परिचालक और एटीआई भिड़े, एक-दूसरे पर लगाए आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय प्रबंधक ने रुहेलखंड डिपो के एआरएम को दिए जांच के निर्देश, दो दिन में मांगी रिपोर्ट
बरेली। रुहेलखंड डिपो की महिला परिचालक पिंकी कुमारी और सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) के बीच बुधवार को तकरार हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी को जांच के निर्देश देते हुए दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।
महिला परिचालक का आरोप है कि वह बरेली से कौशांबी के लिए बस लेकर निकली थी। चौपुला के पास बस में एटीआई अरुण कुमार बैठ गए। टिकट लेने या फिर निगम का पहचानपत्र दिखाने के लिए कहने पर वह गालियां देने लगे। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और कलाई मोड़ दी।
इधर, एटीआई की ओर से की गई शिकायत में महिला परिचालक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि परिचालक ने प्रवर्तन संबंधी विभागीय काम में बाधा डाली और चेकिंग से रोक दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद