{"_id":"5c7832bfbdec224d9d196a07","slug":"fell-students-encirclement-of-controller-of-examinations-in-mjp-rohilkhand-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने पर छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव, तीन वर्ष बाद जारी हुए रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल होने पर छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव, तीन वर्ष बाद जारी हुए रिजल्ट
Fri, 01 Mar 2019 12:43 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल नेटवर्क
डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग का तीन वर्ष बाद जारी हुए रिजल्ट में फेल किए जाने से आक्रोशित छात्रों ने गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। विवि की लापरवाही और कॉपियों की गलत चेकिंग का आरोप लगाते हुए छात्रों ने दोबारा मूल्यांकन कराए जाने की मांग की है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने छात्रों की समस्या हल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि अगर कॉपियों की चेकिंग में अनदेखी अथवा लापरवाही मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। सनद रहे कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा फैशन डिजाइनिंग 2016-17 का रिजल्ट तीन साल बाद जारी किया। बरेली कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग के 17 छात्र थे, जिसमें 12 छात्र फेल हुए हैं।
विज्ञापन
गुस्साए छात्रों ने आंदोलन और आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। कहा है कि अगर पास का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ तो कुछ भी कर जाएंगे, जिसके बाद मामला विवि भेजा गया। परीक्षा नियंत्रक से मिले आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन