फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fearing the death of their son, they stole ten tola gold jewelery

Bareilly News: तांत्रिक ने बेटों की मौत का डर दिखाकर दस तोले सोने के जेवर उड़ाए, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 06 Jan 2025 04:00 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2025 04:00 PM IST
विज्ञापन
Fearing the death of their son, they stole ten tola gold jewelery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल निवासी महिला से उनका रिश्तेदार एक तांत्रिक को साथ लाकर लाखों के जेवर ठग ले गया। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नरियावल निवासी शोभित शंखधार ने बताया कि उनके भाई का साला शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी जितेंद्र कुमार उपाध्याय व उसका हरदोई निवासी तांत्रिक साथी कुछ दिन पहले उनके घर आए। उनकी मां से कहा कि तुम्हारे बेटों की आयु अल्प है। इनका सुरक्षा कवच बनाना पड़ेगा। जल्द से जल्द सुरक्षा कवच नहीं बनवाया तो दो-चार दिनों में तुम्हारे बेटों की मृत्यु हो जाएगी। यह सुनकर मां डर गईं। बाबा ने सुरक्षा कवच बनाने के लिए घर में रखे महिलाओं के दस तोला से ज्यादा सोने के जेवर ले लिए।
विज्ञापन


तांत्रिक ने कहा कि इनका सुरक्षा कवच बनाकर 45 दिनों में सारे जेवर लौटा देंगे। उसके बाद वह मां, पत्नी व भाभी से यह कहकर चला गया की घर में किसी को कुछ न बताना, वरना सुरक्षा कवच कट जाएगा। काफी दिनों बाद भी ये लोग लौटकर नहीं आए। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि शोभित की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed