फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fear of bulldozer in Azamnagar, area residents will remove encroachment

Bareilly News: आजमनगर में बुलडोजर की दहशत, तीन दिन में खुद ही कब्जा हटाएंगे क्षेत्रवासी

Sun, 21 Jul 2024 05:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Fear of bulldozer in Azamnagar, area residents will remove encroachment
बरेली। आजमनगर में नाली व सड़क निर्माण से पहले चबूतरों को तोड़ने के लिए शनिवार को नगर निगम की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची तो लोग दहशत में आ गए। कुछ दिन पहले नई नाली बनवाने के लिए चबूतरे तुड़वाने को राजी हुए क्षेत्रवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में क्षेत्रवासियों की ही मांग पर नगर निगम की टीम ने उन्हें चबूतरा हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

आजमनगर वार्ड 20 में नवाब लेडिज टेलर की दुकान से मोनसरी मस्जिद, हरी मस्जिद होते हुए मठिया के मुख्य मार्ग तक उखड़ी सीसी सड़क व नाली निर्माण के लिए नगर निगम निधि के तहत 25.50 लाख रुपये का टेंडर हुआ है। 14 जुलाई को ठेकेदार ने काम शुरू कराया तो क्षेत्रवासियों ने पुरानी नाली पर ही नई ईंटें लगाने का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग चबूतरे हटाकर नाली निर्माण कराने के लिए राजी हो गए थे। शनिवार अपराह्न तीन बजे ठेकेदार नगर निगम की टीम लेकर बुलडोजर के साथ चबूतरों को हटाने पहुंचा तो वहां फिर विरोध शुरू हो गया। इसके बाद क्षेत्रवासियों की मांग पर ही नगर निगम की टीम ने तीन दिन का समय दे दिया। इस दौरान एक भी चबूतरा नहीं टूट पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्रवासियों ने पहले खुद ही सहमति दी थी, अब विरोध कर रहे हैं। छह दिन पहले काम रुका था, अब फिर तीन दिन के लिए टल गया। दिए गए समय पर चबूतरे नहीं हटाए गए तो निगम की टीम के साथ उसे हटवाकर निर्माण कराया जाएगा। - अरुण कुमार, जेई, निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed