फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fault twice in Harungala, then supply stopped due to overloading

Bareilly News: हरुनगला में दो बार फॉल्ट, फिर ओवरलोडिंग से आपूर्ति ठप

Mon, 20 May 2024 04:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Fault twice in Harungala, then supply stopped due to overloading
बरेली। शहर के अलग-अलग इलाकों में उपभोक्ताओं को रविवार को भी बिजली कटौती और ट्रिपिंग से जूझना पड़ा। कुछ इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी रही। हरुनगला उपकेंद्र के यार्ड में शनिवार रात इंसुलेटर फुंकने और केबल जलने से आपूर्ति ठप हो गई। किसी तरह आपूर्ति बहाल हुई तो कुछ देर बाद ही 33 केवी लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इसके बाद उपकेंद्र के ओवरलोड होने की वजह से आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे गर्मी में उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

हरुनगला उपकेंद्र से जुड़े इलाकाें में रातभर बिजली आती-जाती रही। रविवार को सुबह से ही ट्रिपिंग होती रही। दोपहर एक बजे 33 केवी लाइन में ब्रेक डाउन होने से एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति चालू की गई तो 33 केवी लाइन के दो फेस में फॉल्ट होने से दो घंटे कटौती की गई। रविवार को कई इलाकों में ट्रिपिंग होती रही। पवन विहार फेस पांच में रविवार दोपहर ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप हो गई। इधर, एजाजनगर में दोपहर एक बजे पोल पर केबल के मकड़जाल में आग लग गई। इससे एजाजनगर समेत आसपास के इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। जगतपुर में भी लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

पुराना शहर के बालजती, सैलानी, सूफी टोला, कंघी टोला, रबड़ी टोला में भी लोकल फॉल्ट के कारण लोगों को कटौती झेलनी पड़ी। कृष्णा नगर कॉलोनी फेस दो में रविवार को दिनभर लो वोल्टेज की समस्या रही। शनिवार रात भी यहां ट्रिपिंग होती रही। लोकल फॉल्ट के कारण नवादा शेखान, सहसवानी टोला, सतीपुर, मीरा की पैठ, जनकपुर, नवादा शेखान इलाकों में भी आपूर्ति बाधित हुई। लोगों ने टोल फ्री नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई, लेकिन देर रात तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। राजेंद्रनगर के झूलेलाल द्वार, धर्मकांटा, चक चुंगी, रोहली टोला, पनबड़िया इलाकों में भी ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर में चार दिन से रोजाना छह-सात घंटे कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने शनिवार को उपकेंद्र का घेराव करने के साथ ही बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया था। उस समय हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं को समझाकर शांत करा दिया गया था। उपकेंद्र के घेराव के बाद आपूर्ति भी चालू कर दी गई थी, लेकिन रविवार को फिर से इलाके में ट्रिपिंग और कटौती ने परेशान किया। अनुपमनगर, बीडीए कॉलोनी, गंगानगर, बालाजी विहार, सर्वाेदयनगर, विवेक विहार, करगैना, बदायूं रोड आदि इलाकों में रविवार को भी दिन में तीन से चार घंटे कटौती की गई। ट्रिपिंग भी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed