{"_id":"69237c54d56f53941304dce9","slug":"fault-in-underground-cable-of-kila-substation-nine-thousand-consumers-affected-bareilly-news-c-4-vns1074-772300-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किला उपकेंद्र की भूमिगत केबल में फॉल्ट, नौ हजार उपभोक्ता प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किला उपकेंद्र की भूमिगत केबल में फॉल्ट, नौ हजार उपभोक्ता प्रभावित
विज्ञापन
बरेली। किला उपकेंद्र की भूमिगत केबल में फॉल्ट के बाद रविवार को आठ ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए। इस वजह से करीब नौ हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। सुबह फॉल्ट होने के बाद रात आठ बजे के बाद तक कर्मचारी मरम्मत में जुटे रहे। इस दौरान रोस्टिंग के जरिये क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति दी गई।
किला उपकेंद्र के फीडर नंबर चार से पोषित इलाकों में रविवार तड़के बिजली अचानक गुल हो गई। इसकी शिकायत मिलने पर जांच की गई तो पता चला कि भूमिगत केबल में फॉल्ट हुआ है। विद्युत निगम ने फॉल्ट ठीक किया तो आठ ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए।
विद्युत निगम की टीमों ने एक-एक करके सभी आठ ट्रांसफार्मरों को सही किया। 11 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता नितिन ने बताया कि रात तक सभी ट्रांसफार्मर की सप्लाई सुचारू कर दी गई। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसलिए दिनभर रुक-रुककर आपूर्ति दी गई। संवाद