फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fault in underground cable in Subhashnagar, high tension line broken in Harungala.

Bareilly News: सुभाषनगर में भूमिगत केबल में फाॅल्ट, हरुनगला में हाईटेंशन लाइन टूटी

Sun, 17 Sep 2023 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fault in underground cable in Subhashnagar, high tension line broken in Harungala.
बरेली। शहर में शनिवार को भी अलग-अलग समय पर करीब 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सुभाषनगर में भूमिगत केबल में फाॅल्ट होने से करीब 1500 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। हरुनगला में सुपरसिटी के पास हाईटेंशन लाइन टूटने से 2500 से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए। टीपीनगर में इंसुलेटर फुंकने और बाग ब्रिगटान में केबल जलने से 1000 से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए। इधर, स्मार्ट सिटी के कार्यों के बीच भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल रही।
विज्ञापन

सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, हरुनगला क्षेत्र में तीन दिन से बिजली आपूर्ति पटरी पर नही आ पा रही है। सुभाषनगर उपकेंद्र से निकल रहे भूमिगत केबल में दोपहर करीब एक बजे फाॅल्ट हो गया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। टीपीनगर में अवधेश वाली कॉलोनी के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटने से सुपरसिटी समेत आसपास के इलाकों में चार से छह बजे तक आपूर्ति ठप रही। पुराना रोडवेज के पास बाग ब्रिगटान में केबल जलने के कारण शनिवार सुबह 11 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन



शनिवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों के बीच शहदाना उपकेंद्र के सेटेलाइट फीडर पर सुबह सात से नौ बजे तक, सिविल लाइंस टू उपकेंद्र के कमल टॉकीज फीडर की सुबह आठ से 10 बजे तक, मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के चौपुला, कुतुबखाना उपकेंद्र के जिला अस्पताल और सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र के बेसू टू फीडर पर दो-दो घंटे आपूर्ति बंद रखी गई। इससे गांधी उद्यान, अयूब खां चौराहा, कचहरी, जेल रोड, स्टेशन रोड, चौपुला, सिंधु नगर, आजाद नगर, कटरा चांद खा, खुर्रम गौटिया, राम वाटिका, शाहजहांपुर रोड इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि सुभाषनगर में भूमिगत केबल में फाॅल्ट की सूचना मिलते ही उसे ठीक करा दिया था। किसी भी इलाके में अनावश्यक कटौती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed