{"_id":"685864fb0ff6ab48ee09e537","slug":"fault-in-transformer-in-indranagar-power-outage-for-four-hours-bareilly-news-c-4-bly1015-667895-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंद्रानगर में ट्रांसफार्मर में फाल्ट, चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंद्रानगर में ट्रांसफार्मर में फाल्ट, चार घंटे गुल रही बिजली
Mon, 23 Jun 2025 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंद्रानगर में ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से रविवार को चार घंटे तक बिजली गुल रही। मॉडल टाउन में लो वोल्टेज से लोग परेशान हुए। जोगी नवादा, कटघर और किला में अघोषित कटौती की गई।
इंद्रानगर में मठिया के सामने लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे सुबह सात से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहां की कृष्णा देवी ने बताया कि इस दौरान इन्वर्टर भी दगा दे गया। विद्युत निगम के अधिकारियों को कॉल करते रहे, पर किसी ने नहीं सुनी। हेल्पडेस्क पर शिकायत की तो आपूर्ति सुचारु हो सकी। मॉडल टाउन में शिकायत के बावजूद लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो सकी। जोगी नवादा में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक, कटघर में दोपहर 12 से दो बजे तक और किला में सुबह 10 से 11 बजे तक अघोषित कटौती की गई।
हरूनगला उपकेंद्र से जुड़ा टीपीनगर फीडर रात आठ बजे ब्रेकडाउन हो गया। इस दौरान रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर नौ समेत टीपीनगर के नौ हजार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। एक्सईएन सुरेंद्र गौतम ने टीम को मौके पर भेजा, लेकिन देर रात तक फाल्ट नहीं मिल सका था। सिविल लाइंस में फेस नहीं आने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। बदायूं रोड स्थित गंगानगर कॉलोनी में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से पोषित कटरा चांद खां में दोपहर एक से तीन बजे तक लोकल फाल्ट की वजह से बिजली गुल रही।