फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fault during the day, storm and rain at night cut off power in half the city

Bareilly News: दिन में फाल्ट, रात में आंधी-बारिश से आधे शहर की बत्ती गुल

Thu, 22 May 2025 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Fault during the day, storm and rain at night cut off power in half the city
बरेली। संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन बुधवार को दिनभर शहरवासी बिजली लाइनों में लोकल फाल्ट से परेशान रहे। शाम को हालात कुछ सामान्य हुए तो रात नौ बजे के बाद आंधी-बारिश से शहर के 24 में से 12 बिजली उपकेंद्र ठप हो गए। इससे पांच लाख से ज्यादा शहरवासी (1.10 लाख उपभोक्ता) परेशान हुए।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के किला और चौपुला फीडरों पर दिनभर ट्रिपिंग होती रही। कुंवरपुर, जीजीआईसी, बिहारीपुर, पुरानी पुलिस लाइन, रामनाथ की डेयरी इलाकों के उपभोक्ता सबसे ज्यादा परेशान हुए। महानगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन दोपहर एक बजे ब्रेक डाउन होने से यहां भी कटौती की गई। महानगर उपकेंद्र से जुड़ी आशुतोष सिटी में भी उपभोक्ताओं को कटौती झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

लाइने ब्रेकडाउन होने से सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सुभाषनगर, शाहदाना, हरूनगला, सनसिटी, दुर्गानगर, जगतपुर, डीडीपुरम, सीबीगंज, महानगर, मढ़ीनाथ उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप हो गईं। संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार और बारिश से लाइनें गीली होने से लोकल फाल्ट ठीक करने में देरी हुई। इससे उपभोक्ताओं को रात में भी तीन घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला के मिर्चिया टोला में 18 घंटे ठप रही आपूर्ति
किला उपकेंद्र के मिर्चिया टोला में उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट के कारण 18 घंटे तक कटौती झेलनी पड़ी। यहां मंगलवार शाम छह बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद बुधवार दोपहर एक बजे के बाद आपूर्ति सुचारु की जा सकी। स्थानीय निवासी प्रणव गुप्ता ने बताया कि कई बार हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम और टोल फ्री नंबर पर कॉल की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
बन्नूवाल कॉलोनी में 13 घंटे कटौती से जूझे उपभोक्ता
बन्नूवाल कॉलोनी में 150 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने 13 घंटे तक बिजली कटौती झेली। यहां ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण मंगलवार शाम बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद बुधवार सुबह सात बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। कॉलोनी के डॉ. सुशील गुप्ता, शैलेंद्र मूलचंदानी, पूजा आनंद, निशा अग्रवाल ने बताया कि कई बार कॉल करने के बावजूद हेल्प डेस्क का नंबर रिसीव नहीं हुआ। जेई का नंबर ऑफ जाता रहा। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हुए। संवाद


-----------
दिन भर तपिश, रात में बारिश

फोटो
- मौसम विभाग ने सप्ताहभर घने बादल मंडराने का जताया पूर्वानुमान

अमर उजाला ब्यूरो

बरेली। सप्ताहभर से मंडरा रहे बादल बुधवार रात बरस पड़े। इससे दिनभर की तपिश से राहत मिली और मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग ने सप्ताहभर बादल मंडराने और तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

बुधवार सुबह धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर जारी रहा। दोपहर में बादल छंटने के बाद चटक धूप निकली। गर्मी से लोग बेहाल हुए। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम सात बजे के बाद बादल घिरने लगे। रात साढ़े नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। थोड़ी देर बाद तेज बारिश होने लगी। इससे गर्मी से निजात मिली। न्यूनतम पारा सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 57 फीसदी रहा।

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर आंशिक पश्चिमी विक्षोभ मंडरा रहा है। शुक्रवार से मौसम यू-टर्न लेगा। जिन इलाकों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनेगा, वहां बूंदाबांदी, रिमझिम का अनुमान है। 23 से 27 मई तक गर्मी से राहत के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed