फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fatwa issued against ulema for raising his voice against illegal mosque

Video: अवैध मस्जिद के खिलाफ आवाज उठाने पर उलेमा पर फतवा जारी, CM योगी से की थी शिकायत; हुक्का-पानी हुआ बंद

Thu, 18 Dec 2025 10:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 10:05 PM IST
सार

पीड़ित उलमा का कहना है कि उन्होंने कोई भड़काऊ बयान नहीं दिया, बल्कि कानून और इस्लामी नियमों के अनुरूप ही अपनी बात रखी।

विज्ञापन
fatwa issued against ulema for raising his voice against illegal mosque
मोहम्मद आरिफ कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज में पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जा कर किए गए निर्माण कार्य की शिकायत करना एक शख्स को भारी पड़ गया है। उन्होंने अपने ही समाज के कुछ लोगों पर फतवा जारी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपनी जान का खतरा बताकर उच्चाधिकारियों से शिकायत कर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखुपुरा निवासी मोहम्मद आरिफ कुरैशी ने पीडब्ल्यूडी की भूमि पर बनी दुकानों एवं मस्जिदों में नमाज को अनुचित बताते हुए शासन से शिकायत की थी, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने मार्ग के दोनों ओर चिन्हीकरण करके लाल निशान लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ कुरैशी का आरोप है कि उनकी बात से नाराज होकर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ फतवा जारी करा दिया और उन्हें समाज से पूरी तरह अलग-थलग कर दिया गया। हुक्का-पानी बंद कर सामाजिक बहिष्कार किए जाने के साथ-साथ उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन

पीड़ित उलमा का कहना है कि उन्होंने कोई भड़काऊ बयान नहीं दिया, बल्कि कानून और इस्लामी नियमों के अनुरूप ही अपनी बात रखी। उनका सवाल है कि यदि अवैध जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करना अपराध है, तो फिर कानून का मतलब ही क्या रह जाता है?

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार मिल रही धमकियों के चलते उनका पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। उलमा आरिफ कुरैशी ने प्रशासन से सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया इस मामले की उन्हे कोई जानकारी नहीं है अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed