फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father physically abused minor daughter in Bareilly

Bareilly: ट्रक ड्राइवर पिता बना हैवान... 16 साल की बेटी से किया दुष्कर्म; गर्भ ठहरने पर परिजनों को चला पता

Fri, 20 Oct 2023 12:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 12:56 PM IST
सार

बरेली में घिनौने कृत्य का मामला सामने आया है। एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसे धमकाता था, जिससे वह चुप रही। गर्भवती होने पर किशोरी ने अपनी बड़ी बहन को इसके बारे में बताया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Father physically abused minor daughter in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ट्रक ड्राइवर का घिनौना कृत्य सामने आया है। ट्रक ड्राइवर ने अपनी सोलह साल की बेटी से दुष्कर्म किया। इससे नाबालिग बेटी गर्भवती हो गई। किशोरी के गर्भ ठहरने का पता चलने पर घरवाले हैरान रह गए। पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिता फरार हो गया है। 

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र की एक बस्ती में यह अमानवीय कृत्य काफी समय से चल रहा था। पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसकी मां नानी के घर रहती हैं। वह और उसकी बड़ी बहन घर में पिता के साथ रहती हैं। उसके पिता काफी समय से उससे छेड़छाड़ व शारीरिक शोषण कर रहे थे। उसने इस बारे में परिवार के लोग लोगों को बताया तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: इस जिले में नोएडा की तर्ज पर विकसित होगी कॉलोनी, किसानों को मिलेगा फसलों का मुआवजा, प्लॉट भी मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी से कई बार किया दुष्कर्म  
पीड़ित किशोरी का कहना है कि कुछ महीने पहले वह शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गई थी, लेकिन किसी ने उसकी बात का भरोसा नहीं किया। इसके बाद पिता के हौसले बुलंद होते गए। आरोप है कि कलयुगी बाप ने मर्यादा लांघ दी। उसने नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पिता ने उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसके चलते वह चुप रही। 

इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। इसका पता चलने पर बड़ी बहन ने उसकी पिटाई की। इस पर उसने डरते हुए घटना के बारे में बताया। बड़ी बहन ने किसी तरह उसे समझाया और उसे लेकर थाने पहुंची। बारादरी इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि किशोरी की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है। उसका मेडिकल परीक्षण व कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपी फरार हो गया है, उसकी गिरफ्तारी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed