फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father-in-law dies while intervening in a dispute between his daughter and son-in-law

Bareilly News: बेटी-दामाद के झगड़े में बीच-बचाव करने गए ससुर की मौत

Mon, 19 Oct 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 19 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law dies while intervening in a dispute between his daughter and son-in-law
बहेड़ी। मोहल्ला शेरनगर में बेटी-दामाद के बीच के झगड़े में बीच-बचाव करने आए ससुर की धक्का लगने से गिरकर मौत हो गई। मोहल्ला लाइनपार निवासी राहिद रात करीब नौ बजे अपनी ससुराल शेरनगर गए थे। उनकी पत्नी अलीशा लंबे समय से मायके में रह रही थीं। ससुराल में किसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा और मारपीट होने लगी। इस दौरान ससुर तौफीक (48) बीच-बचाव करने लगे। धक्का लगने से वह जमीन पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल ले गए, वहां से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। परिजन ने अचानक हादसा बताकर शव का पोस्टमॉर्टम कराने से भी इन्कार किया। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार ने बताया कि परिजन को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed