{"_id":"678507e3d18f5442bb00dcbc","slug":"father-did-not-give-gift-after-marriage-angry-daughter-complained-to-dm-in-bareilly-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी के बाद पिता ने नहीं दिया उपहार, नाराज बेटी ने डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी के बाद पिता ने नहीं दिया उपहार, नाराज बेटी ने डीएम से की शिकायत
Mon, 13 Jan 2025 06:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Jan 2025 06:03 PM IST
सार
बरेली के रिठौरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ डीएम से शिकायत की। उसने कहा कि पिता ने शादी के बाद उसे उपहार नहीं दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बरेली के रिठौरा में कोरोना महामारी के दौरान शादी के बाद उपहार नहीं देने का आरोप लगाते हुए युवती ने डीएम से अपने पिता की शिकायत की। इसके बाद उसके पिता ने हजारों रुपयों का गृहस्थी का सामान बेटी के घर भिजवा दिया। यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
शिकायतीपत्र में युवती ने बताया कि पिता ने कस्बे के मोहल्ला मोहनपुर निवासी युवक से 20 अप्रैल 2020 में उसकी शादी करवा दी थी। मायके से उन्हें विदा कर आश्वासन दिया गया था कि कुछ समय बाद ससुराल में घर-गृहस्थी के जरूरी उपहार पहुंचा देंगे, लेकिन पिता ने चार साल बीतने के बाद भी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन ने पिता से संपर्क कर बेटी को दिए वचन को पूरा करने के लिए कहा। इस पर पिता ने रविवार को टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित गृहस्थी का अन्य सामान लेखपाल दिनेश कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों के सामने ले जाकर बेटी को भेंट किया।
विज्ञापन