फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father and son committed GST fraud by setting up a fake firm.

Bareilly News: फर्जी फर्म बनाकर पिता-पुत्र ने की जीएसटी चोरी

Sat, 12 Sep 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 12 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Father and son committed GST fraud by setting up a fake firm.
आंवला। फर्जी फर्म बनाकर कूटरचित बिलों के जरिये पिता-पुत्र ने करीब तीन करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके बेटे प्रशांत की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि कूटरचित दस्तावेज बनाकर जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के आरोप में राज्य कर अधिकारी खंड- प्रथम शेषनाथ रावत बरेली ने 14 जून को अरविंद कुमार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में मिले सबूत के आधार पर अरविंद की नामजदगी गलत पाई गई और बरेली के थाना इज्जतनगर के जीएन सिटी, मठ लक्ष्मीपुर निवासी सुभाष गुप्ता और उसके बेटे प्रशांत गुप्ता के नाम प्रकाश में आए। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर सुभाष गुप्ता को वजीरगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बेटे प्रशांत की मदद से बरेली के शास्त्रीनगर के वार्ड 72 के मूल निवासी अरविंद के नाम से फर्जी फार्म तैयार की थी। फर्म बनाकर बिना किसी माल की प्राप्ति व आपूर्ति के फर्जी बिलों के माध्यम से आईटीसी पास कराकर करीब तीन करोड़ रुपये का अनुचित लाभ प्राप्त किया। अरविंद फिलहाल रामपुर के घेरबाज खान में रहता है। सीओ ने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड भी मिला है। दूसरे आरोपी प्रशांत कि तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed