फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers will increase the production of garlic seeds will soon be available on subsidy

Bareilly News:लहसुन की पैदावार बढ़ाने पर जोर, किसानों को सब्सिडी पर जल्द मिलेगा बीज

Wed, 20 Nov 2024 11:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2024 11:18 AM IST
सार

बरेली के जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास कार्यक्रम योजना के तहत लहसुन का बीज भी किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर 40 फीसदी सब्सिडी भी मिलेगी। 

विज्ञापन
Farmers will increase the production of garlic seeds will soon be available on subsidy
जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोटा अनाज उगाने के साथ-साथ प्रदेश सरकार अब लहसुन की पैदावार बढ़ाने पर जोर दे रही है। बरेली में किसानों को एकीकृत बागवानी विकास कार्यक्रम योजना के तहत 40 फीसदी सब्सिडी पर लहसुन का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। एक-दो दिन में इसका बीज भी उपलब्ध हो जाएगा। उसके बाद किसानों को वितरित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास कार्यक्रम योजना के तहत जिले में फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज और टमाटर का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन अब प्रदेश सरकार के आदेश पर लहसुन का बीज भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार विभाग की ओर से करीब 150 हेक्टेयर में लहसुन की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहली बार जिले में लहसुन की खेती पर ध्यान दिया जा रहा है। सरकार ने इसको बढ़ावा देने को लेकर आदेश दिया है। इससे जिला उद्यान विभाग ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

30 हजार रुपये प्रति क्विंटल पहुंची कीमत
इस समय मंडी समिति में दूसरे प्रदेशों से लहसुन नहीं आ रहा है। इससे लहसुन की कीमत बढ़कर आठ हजार से लेकर 30 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। इसमें आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल वाला लहसुन सबसे छोटा और बिखरा हुआ बताया जा रहा है। मंडी सहायक रियाज खान ने बताया कि मंडी कमी के चलते लहसुन की कीमत बढ़ी हुई है। वैसे लहसुन सबसे ज्यादा नासिक से आपूर्ति होता है। अभी तक नासिक से प्याज आ रहा था। अब अलवर से प्याज आ रहा है। उसकी कीमत करीब 2000 रुपये प्रति क्विंटल है। इसकी कीमत और घटने का अनुमान है।

देवचरा के आसपास ज्यादा होती है लहसुन की पैदावार
जिले में देवचरा के आसपास गांव में सबसे ज्यादा लहसुन की पैदावार होती है। इस समय बाजार में बिकने वाला लहसुन भी देवचरा के नजदीकी गांव से आ रहा है। एकीकृत बागवानी विकास कार्यक्रम योजना के तहत जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसका रकबा बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed