Bareilly News: अप्रैल से किसानों को मिलेगा बिजली बिल माफी का लाभ, जानिए क्या हैं शर्तें
किसान पिछला बकाया अदा करते हुए सरचार्च और ब्याज से बचाव कर सकते हैं। साथ ही पहली अप्रैल से बिजली बिल की माफी का लाभ सभी को मिलेगा। जो बकायेदार हैं, वे भी लाभ पाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली से नलकूप चला रहे किसान पिछला बकाया अदा करते हुए सरचार्च और ब्याज से बचाव कर सकते हैं। साथ ही पहली अप्रैल से बिजली बिल की माफी का लाभ सभी को मिलेगा। जो बकायेदार हैं, वे भी लाभ पाएंगे। बरेली जिले के 17000 नलकूप उपभोक्ताओं के लिए साल 2023 बिल के मामले में राहत देने वाला रहेगा। उन्हें सिंचाईं और जानवरों के लिए कुट्टी मशीन चलाने पर भुगतान नहीं करना है।
अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि नलकूपों पर बिजली आपूर्ति देने के लिए मीटर लगे हुए हैं। उसकी रीडिंग मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के कर्मचारी लेंगे, लेकिन बिल की भरपाई सरकार करेगी। पुराना बकाया और मार्च महीने के बिल की अदायगी किसानों को करनी है। पहली अप्रैल से जो भी बिल आएगा उसका भुगतान किसी किसान से नहीं लिया जाएगा। सीधे तौर पर डेढ़ करोड़ रुपये प्रति माह और 18 करोड़ रुपये सालाना जिले के किसानों के बचेंगे।
किसानों पर 85 करोड़ रुपये बकाया
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि किसानों पर 85 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। अगर किसान वास्तव में सरचार्ज और ब्याज से अपना बचाव करना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले पुराना भुगतान कर दें। अन्यथा की स्थिति में विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए वसूली की जाएगी। पुराने बिल की माफी की कोई योजना नहीं है।