{"_id":"69031f8adc8083f96f047f6d","slug":"farmers-should-leave-stubble-in-the-fields-workers-will-take-it-away-and-provide-fertilizer-2025-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: किसान खेत में छोड़ दें पराली, सरकारी कर्मी ले जाएंगे, बदले में देंगे खाद; इस नंबर पर करें कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: किसान खेत में छोड़ दें पराली, सरकारी कर्मी ले जाएंगे, बदले में देंगे खाद; इस नंबर पर करें कॉल
Thu, 30 Oct 2025 02:19 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:19 PM IST
सार
प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि पराली को जलाने के बजाय खेत में ही छोड़ दें। 1962 नंबर पर कॉल कर सूचना दें। सरकारी कर्मी खेत से ही पराली उठा ले जाएंगे। इसके बदले किसानों को गोबर की खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में कहा कि किसान पराली को जलाने के बजाय उसे खेत में छोड़ दें। सरकारी कर्मचारियों की टीम उसे उठाकर ले जाएगी। बदले में किसान को गोबर की खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा का लाभ किसान 1962 नंबर पर कॉल कर उठा सकते हैं।
विज्ञापन
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इससे पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा और किसानों की लागत भी घटेगी। उन्होंने एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों के विरोध पर कहा कि उनके शासनकाल में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता बनाए गए थे। अब सत्यापन के दौरान वे नाम निरस्त किए जा रहे हैं, इस वजह से उन्हें कड़वा लग रहा है। सबसे ज्यादा फर्जी मतदाता सपा ने जोड़े थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- SIR: बरेली में चार नवंबर से एक माह तक होगा डोर टू डोर सर्वे, इन लोगों को नहीं देना होगा कोई दस्तावेज
विज्ञापन
मंत्री धर्मपाल ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पहले से सुदृढ़ हुई है। योगी सरकार की प्राथमिकता कृषि और उद्योग दोनों पर है। ऑपरेशन लंगड़ा जैसे अभियान अपराधियों के लिए चेतावनी का काम रहे हैं। जीएसटी को लेकर उन्होंने कहा कि ईमानदार व्यापारी कहीं भी परेशान नहीं हैं, लेकिन कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई होगी।
कैंट में बनेगी गोशाला
कैंट क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के सड़कों पर घूमने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड की मांग पर कैंट क्षेत्र में गोशाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा और निराश्रित पशुओं को वहां शिफ्ट किया जाएगा।
कैंट क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के सड़कों पर घूमने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड की मांग पर कैंट क्षेत्र में गोशाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा और निराश्रित पशुओं को वहां शिफ्ट किया जाएगा।