{"_id":"67453119213a1aa71a0fce0b","slug":"farmers-roar-over-payment-of-sugarcane-dues-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103444-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गन्ना बकाया भुगतान को लेकर गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गन्ना बकाया भुगतान को लेकर गरजे किसान
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 गन्ना समिति पर तहसीलदार को ज्ञापन देते किसान यूनियन कार्यकर्ता
नवाबगंज। ओसवाल और बजाज चीन मिल किसानों के गन्ने का करोड़ों रुपये दबाए बैठी है, जबकि चीनी मिल ने पेराई सत्र शुरू होने की घोषणा कर दी है। किसान यूनियन ने सहकारी गन्ना समिति में गन्ना भुगतान की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया है। बाद में तहसीलदार दुष्यंत कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर किसानों का ज्ञापन लिया है। उन्होंने किसानों को शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
सोमवार को सहकारी गन्ना समिति कार्यालय के पास भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के गया प्रसाद गंगवार ने कार्यकताओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि ओसवाल और बजाज चीनी मिल किसानों का शोषण करने से बाज नही आ रही है। किसानों का लगभग 52 करोडों रुपये ओसवाल चीनी मिल पर बकाया है। चीनी मिल नया सत्र शुरू करने का ऐलान कर चुकी है।
चीनी मिलों को नहीं चलने देने का किया ऐलान
किसानों ने ऐलान किया कि जब तक चीनी मिल किसानों का भुगतान नहीं कर देती, तब तक चीनी मिल को चलने नहीं दिया जाएगा। किसान अपना गन्ना दूसरी चीनी मिलों को दे देंगे। प्रदर्शन करने वालों में हरीशंकर, मदनलाल, गंगाधर, चेतराम, राजेश कुमार, छेदालाल, गिरधरी लाल, शांतिपाल आदि मौजूद रहे। संवाद