फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers oppose auction of Kesar Sugar Mill land at low prices

Bareilly News: केसर चीनी मिल की जमीन की कम कीमत पर नीलामी के खिलाफ किसान

Thu, 04 Jun 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers oppose auction of Kesar Sugar Mill land at low prices
बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को बरेली मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया है। उन्होंने केसर चीनी मिल की जमीन की नीलामी में धांधली का आरोप लगाया है। किसान नेताओं ने इस नीलामी को रद्द करके खुली नीलामी कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान के नेतृत्व में पदाधिकारी बुधवार को मंडलायुक्त से मिले। उन्होंने बताया कि जमीन का सरकारी मूल्य 7,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। बाजार में इसकी कीमत 15,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इस हिसाब से जमीन की कीमत करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये बैठती है। लेकिन, इसे मात्र 28 करोड़ पांच लाख रुपये में बेचा गया।
विज्ञापन


आरोप है कि सब सुनियोजित तरीके से हुआ। तहसील परिसर में हुई नीलामी में बाहर के खरीदारों को शामिल होने से रोका गया। यह जमीन सत्ताधारी पार्टी के एक नेता के खास व्यक्ति को दी गई। चीनी मिल पर किसानों का 161 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। जमीन की उचित बिक्री से लगभग 75 फीसदी भुगतान हो सकता है। ज्ञापन देकर सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में दोबारा नीलामी की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो सिटी में नीलामी के प्रचार की मांग

बलजिंदर सिंह मान के साथ चौधरी अजीत सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह, योगेश पाल सिंह, अमरपाल सिंह, वंश चौधरी, नंदराम गुर्जर आदि नेता मौजूद थे। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया। किसानों ने मेट्रो सिटी के खरीदारों तक प्रचार करने की मांग की, जिससे बोली लगाने वाले बड़े खरीदार नीलामी में शामिल हो सकें और उचित कीमत मिल सके।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भी दर्ज कराई आपत्ति

पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहन सिंह चौहान ने भी साथियों के साथ मंडलायुक्त से मुलाकात करके आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने भी कीमती जमीन को कौड़ियों के भाव नीलाम करने का आरोप लगाया। नीलामी रद्द कराने की मांग उठाई।

रालोद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को हस्तक्षेप के लिए कहा
रालोद ने भी चीनी मिल की जमीन नीलामी में धांधली का आरोप लगाया है। रालोद नेता चौधरी सचिन सिंह ने नीलामी रद्द न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मामले की जानकारी देकर उनके हस्तक्षेप से नीलामी रद्द कराने के लिए अधिकारियों से बात करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed