फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers occupied Deputy CM keshav prasad maurya helipad site in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी: डिप्टी सीएम के हेलिपैड स्थल पर किसानों ने किया कब्जा, होर्डिंग तोड़ी, दिए गए सरकार विरोधी भाषण

Sun, 03 Oct 2021 03:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Oct 2021 03:04 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विरोध करने पर रविवार को सुबह ही पलिया, भीरा, बिजुआ, खजुरिया और संपूर्णानगर आदि जगहों से हजारों की संख्या में किसान हाथों में काला झंडा लेकर तिकुनियां पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Farmers occupied Deputy CM keshav prasad maurya helipad site in Lakhimpur Kheri
किसानों ने किया हेलीपैड पर कब्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार दोपहर तिकुनियां में संघर्ष से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीरपुर पहुंचने की ख़बर पर रविवार को हजारों किसानों ने तिकुनियां कूच कर दिया और महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने उस हेलिपैड स्थल पर कब्जा जमा लिया, जहां डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर उतरना था, लेकिन किसानों के विरोध की सुगबुगाहट पर रविवार सुबह डिप्टी सीएम का कार्यक्रम बदल गया। वह सुबह साढ़े नौ बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर दोपहर 12 बजे लखीमपुर पहुंचे। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विरोध करने पर रविवार को सुबह ही पलिया, भीरा, बिजुआ, खजुरिया और संपूर्णानगर आदि जगहों से हजारों की संख्या में किसान हाथों में काला झंडा लेकर तिकुनियां पहुंच गए थे। बाइक और कारों से पहुंचे हजारों किसानों ने वहां टेंट लगा दिया और सरकार विरोधी भाषणबाजी की। इस दौरान किसानों को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। आस पास के थानों की पुलिस भी वहां लगाई गई है। फिर भी प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। गुस्साए किसानों ने डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर लगाई गई होर्डिंग तोड़ डाली।
विज्ञापन


तिकुनियां मामले में ट्विटर पर राजनीतिक पार्टियों ने भाजपा पर साधा निशाना
तिकुनियां में हुए बवाल मामले में अब सोशल मीडिया पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और नेताओं ने भाजपा सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। घटना की अन्य राजनीतिक पार्टियों ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ‘कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा, गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। उप्र दंभी भाजपाइयों का जुल्म अब और नहीं सहेगा। यही हाल रहा तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।’

वहीं दूसरी तरफ यूपी कांग्रेस के आफिशियल ट्विटर हैंडल ने दो ट्वीट किए हैं। जिसमें एक में ‘किसान आंदोलन को तो कुचल न सके, कायर अब किसानों को कुचल रहे हैं’ तो दूसरे में ‘लखीमपुर के सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष उर्फ मोनू मिश्रा ने कार किसानों पर चढ़ा दी है। कई किसान घायल हैं, किसानों के मौत की भी खबर है। अहंकारी भाजपा को करारा जवाब मिलेगा।’ कहा गया है।

उधर, भारतीय किसान यूनियन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि ‘लखीमपुर खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों को गृह राज्यमंत्री टेनी के बेटे ने गाड़ी से रौंदा तीन किसानों की मौत, तेजेंद्र सिंह विर्क के भी घायल होन की सूचना है। राकेश टिकैत जी गाजीपुर से निकल रहे हैं।’ कहा गया है। वहीं सपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि ‘लखीमपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर काले कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुत्र द्वारा रौंदना घोर निंदनीय। कई किसानों के घायल होने का समाचार दुखद। आरोपी सत्ताधीशों के खिलाफ हो कठोरतम कार्रवाई’।


किसान नेता जयंत चैधरी ने ट्वीट कर कहा है कि लखीमपुर खीरी से दिल दहलाने वाली खबरें आ रही हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का काफिला आंदोलनकारी किसानों पर चढ़ा दिया गया। दो किसानों की मौत हो गई और कई घायल हैं। विरोध को कुचलने का काला कृत्य जो किया है, साजिश जब गृहमंत्री रच रहे हैं तो फिर कौन सुरक्षित है? लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed