फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers health deteriorated many farmers sitting on jal satyagraha and hunger strike in Lakhimpur Kheri

यूपी: लखीमपुर खीरी में जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल पर बैठे किसानों की तबीयत बिगड़ी

Mon, 16 Aug 2021 03:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Aug 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers health deteriorated many farmers sitting on jal satyagraha and hunger strike in Lakhimpur Kheri
किसानों की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी जिले के चपरतला में जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल कर रहे भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामू शुक्ला समेत कई किसानों की तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसी जनपद हरदोई की स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच के बाद चार किसान यूनियन के नेताओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आपको बता दें कि चपरतला में अपनी मांगों को लेकर गोमती के किनारे धरना दे रहे किसान रविवार को नदी में उतर गए थे। शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे किसान व उनके नेता रविवार को सुबह नदी में उतर गए और झंडा लेकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


वे जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर शनिवार से भूख हड़ताल पर हैं। किसान बरनाला मुर्गी फार्म से निकलने वाली मक्खियों, सरकारी राशन दुकान से राशन में घटतौली, गन्ना भुगतान आदि समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed