फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers have the first right on the country's treasury under Modi government: Radha Mohan Singh

मोदी सरकार में देश के खजाने पर पहला हक किसानों का : राधा मोहन सिंह

Thu, 23 Dec 2021 06:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers have the first right on the country's treasury under Modi government: Radha Mohan Singh
देवचरा में किसान सम्मेलन को संबोधित करते राधा मोहन सिंह।
कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- सब जानते हैं पहले देश के संसाधनों पर एक खास वर्ग का था पहला हक
विज्ञापन

बरेली। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के खजाने पर पहला हक किसानों को दिया है। सरकार ने अपना खजाना किसानों के लिए खोल दिया है। किसान सम्मान निधि देने की बात आई तो कहा गया 56 हजार करोड़ रुपये का भार सरकार पर पड़ेगा। इस पर प्रधानमंत्री ने साफ कह दिया कि चाहे जितना भार पड़े, यह योजना लागू होनी ही है। वह बुधवार को देवचरा के आदर्श इंटर कॉलेज में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
राधा मोहन सिंह ने कहा कि दिल्ली में जब राजकुमार की पार्टी की सरकार थी, तब कहा गया था कि देश के संसाधनों पर पहला हक एक खास वर्ग का है। तब देश और समाज को तुष्टीकरण, जातिवाद और मजहब में बांटकर राजनीति करने वालों की सरकार थी। आज वही लोग मोदी सरकार से पूछ रहे हैं कि उसने किसानाें के लिए क्या किया है। योगी सरकार आने से पहले उप्र में भी एक परिवार की सरकार थी। तब बंदूकधारी किसानों के घरों से उनके मवेशी लूट लेते थे। कोई आवाज उठाता था तो उसे गोली कानी पड़ती थी। माफियाआें का राज था। दंगे होते थे। माफिया हावी थे। तब उत्तर प्रदेश प्रश्नों का प्रदेश था। योगी आदित्य नाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद इन सब प्रश्नों के सटीक जवाब दिए और उत्तर प्रदेश को विकास का पर्याय बनाया।
विज्ञापन

कहा, इससे पहले वह 28 फरवरी, 2016 को बरेली आए थे। उस समय कहा था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे। आज हम किसानों को सम्मान निधि देने का काम कर रहे हैं। आज यूरिया और डीएपी के लिए लाइन नहीं लगती है। सरकार ने पांच साल में नौ लाख किसानों से गेहूं की खरीद की। योगी सरकार चार साल में 44 लाख किसानाें से खरीद कर चुकी है। 2017 तक उप्र को दलहन के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना होता था। आज उप्र उत्पादन में अग्रणी राज्य है। पिछली सरकार में प्रदेश में 19 चीनी मिलें बंद हो गईं थीं, जबकि योगी सरकार में तीन नई चीनी मिलें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी का राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार, विधायक धर्मपाल, राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल, बहोरन लाल मौर्य, डीसी वर्मा, मेयर उमेश गौतम, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, सुरजीत सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया।
कई बार किया अटल सरकार का जिक्र
भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने भाषण के दौरान कई बार अटल सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के लिए काम होने की शुरूआत अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में हुई थी। उससे पहले की सरकारों ने कुछ नहीं किया। देश को आजादी मिलने के बाद जब किसानों के नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री बनना था, लेकिन उन्हें नहीं बनने दिया गया। लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने तब जरूर दिल्ली में किसानाें के हित की बात सुनाई दी और उसके बाद अटल सरकार में कई सुधार योजनाएं और गांवों तक सड़कें बनाने का काम किया गया। मोदी सरकार ने सबसे अधिक काम किसानाें के लिए किया। उन्होंने कृषि कानूनों को सही बताते हुए कहा कि विरोधियों ने किसानों को भ्रम में रखा।
बनारस और अयोध्या जरूर जाएं
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। बनारस में भव्य विश्वनाथ कॉरिडोर बना है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि एक बार बनारस और अयोध्या जरूर जाएं।

प्रदेश उपाध्यक्ष को तीन बार टोका
प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के मंच पर आए तो किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह भाषण दे रहे थे। थोड़ी देर बाद राधा मोहन सिंह ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वह बोलने आ रहे हैं। इसके बाद भी हीरा सिंह बोलते रहे। ऐसे ही थोड़ी-थोड़ी देर में राधा मोहन सिंह ने तीन बार टोका, तब जाकर हीरा सिंह माइक से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed