फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers got angry on not getting payment, stopped weighing

Bareilly News: भुगतान न मिलने पर भड़के किसान, बंद कराई तौल

Fri, 06 Dec 2024 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 06 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry on not getting payment, stopped weighing
हाफिजगंज। नया पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी पिछले सत्र के बकाया 50 करोड़ का भुगतान न मिलने से आक्रोशित किसानों ने बृहस्पतिवार को ओसवाल चीनी मिल में गन्ना तौल बंद करा दी। करीब दो घंटे तक हंगामा हुआ। पेराई बंद होने की नौबत आने पर मिल के एमडी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 35 दिनों में पिछले सत्र का पूरा बकाया खातों में भेजने के आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों ने बताया कि चीनी मिल की ओर से पिछले सत्र की शुरुआत से ही धीमी गति से भुगतान किया गया। ऐसे में गन्ना आपूर्ति करने के छह से आठ महीने बाद भी भुगतान नहीं मिल पाया है। अधिकारियों से शिकायत करने पर हर बार जल्द भुगतान का आश्वासन चीनी मिल की ओर से दिया जाता मगर, भुगतान खातों में भेजने की रफ्तार तेज नहीं हुई। नया पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी चीनी मिल पर पिछले सत्र का करीब 50 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने चीनी मिल में तौल बंद करा दी। गेट के बाहर धरने पर बैठे किसानों ने जमकर नारेबाजी की। मिल प्रबंधन के वीपी दीक्षित ने किसानों को समझाने का प्रयास किया मगर किसान गन्ना भुगतान की मांग पर अड़े रहे। तौल बंद होने से गन्ना आपूर्ति प्रभावित हो गई। करीब दो घंटे बाद स्टॉक में रखा गन्ना भी खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल बंद होने की नौबत आने पर एमडी परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान प्रेमपाल, पंचम लाल, कृष्णपाल, नारायण लाल, रामविलास, मोनिस, प्रेम सिंह, ऋषिपाल आदि किसान मौजूद रहे।

वर्जन :
बकाया भुगतान जल्द करने का प्रयास कर रहे हैं। वादे के अनुसार किसानों को पुराना भुगतान दिया जाएगा। नए पेराई सत्र का भुगतान भी तेजी से कराने के प्रयास हैं। - परमजीत सिंह, एमडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed