फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers did not get payment for sugarcane, met CM

Bareilly News: किसानों को नहीं मिला गन्ने का भुगतान, सीएम से की मुलाकात

Fri, 18 Jul 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not get payment for sugarcane, met CM
हाफिजगंज। नवाबगंज क्षेत्र के किसानों का गन्ना मिलों द्वारा भुगतान न किए जाने को लेकर पूर्व मंत्री चेतराम के पौत्र व केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के सदस्य भुजेंद्र गंगवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिले। क्षेत्र के किसान ओसवाल शुगर मिल व बजाज चीनी मिल बरखेड़ा को गन्ना देते है। यहां के किसानों का दोनों मिलों पर करोड़ों रुपये का बकाया है। मिलों द्वारा किसानों को समय पर भुगतान न मिल पाने से किसान बेहद परेशान है। इस समस्या को लेकर पूर्व मंत्री चेतराम गंगवार के पौत्र व केंद्रीय किशोर एवं बाल श्रम बोर्ड के सदस्य भुजेंद्र गंगवार बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से लखनऊ में मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। इसके अलावा हाफिजगंज, सेंथल-जौदोपुर मार्ग को चेतराम मार्ग के नाम से करने को लेकर उन्होंने आभार भी जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed