{"_id":"689cfe05b569b448ab0dd18a","slug":"farmers-danced-to-patriotic-songs-and-took-out-a-tiranga-yatra-bareilly-news-c-4-1-bly1039-703438-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देशभक्ति के गीतों पर झूमे किसान, निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देशभक्ति के गीतों पर झूमे किसान, निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
आंवला। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता-संवाद
फरीदपुर/सिरौली/आंवला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कस्बे में ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान किसान देशभक्ति के गीतों पर झूमते दिखाई दिए।
इसका शुभारंभ किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के गीतों पर गाते हुए ट्रैक्टरों पर सवार होकर निकले। बीएसएनएल कार्यालय से यात्रा शुरू होकर मेन रोड होती हुई टोल प्लाजा तक पहुंची। यह यात्रा बीएसएनएल कार्यालय के पास संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा काजगह-जगह पुष्प वर्षा किया गया। यात्रा के समापन के दौरान किसानों ने समस्याओं के हल को लेकर तहसीलदार फरीदपुर प्रशांत अवस्थी को एक ज्ञापन दिया। वहीं, तहसील प्रशासन ने भी कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सुनील यादव, चौधरी सतेंद्र सिंह, संजीव चौधरी समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
इधर, सिरौली में भारतीय किसान यूनियन टिकट के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें ट्रैक्टर व बाइक पर सवार लोगों ने नारे लगाए। यह यात्रा तिरुपति बालाजी पंप से आरंभ होकर शाहबाद रोड मोहल्ला, फरजेंद्र नगर होते हुए बस स्टैंड स्थित गांधी चौक पहुंची।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष ढकन लाल गंगवार ने कहा कि किसान सिर्फ खेत का मालिक नहीं है बल्कि भारत की रीढ़ है। इस मौके पर सलीम मलिक, परवेज खान, अदनान भाई, इलियास चौधरी आदि मौजूद रहे। इधर, आंवला में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव चौ. शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में एक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो भूतेश्वरनाथ मंदिर तिराहे से शुरू होकर, मंडी समिति पहुंची। यहां से यात्रा वापस तहसील परिसर पहुंची और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विदुषी सिंह को सौंपा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। लेखपाल संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा
आंवला। उप्र लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। शुभारंभ तहसील परिसर से एसडीएम विदुषी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह, महामंत्री पंकज सक्सेना, पिंकी सक्सेना, राहुल कुमार, वरुण आनंद, अंशुल वर्मा, पिंकी वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
इन मुद्दों को उठाया
ज्ञापन में एमएसपी को गारंटी कानून बनाने, विद्युत विधेयक 2020 को रद्द करने, पराली जलाने पर किसान पर कोई कार्रवाई न करने, डीएपी पर बढ़ाया गया मूल्य वापस लेने, यूरिया के किल्लत को दूर करने सहित तमाम समस्याओं को उठाया। इस दौरान महाराज सिंह, वीर सिंह यादव, पंकज शर्मा, मोहम्म्द तारिक उस्मानी, मैसर अली, सैय्यद शबाबउद्दीन आदि शामिल रहे। संवाद
--
स्वतंत्रता सेनानियों को दी सलामी
बहेड़ी। नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे और झांकियों के साथ नगर पालिका परिसर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने किया। इससे पहले पालिका परिसर में देश की आजादी के लिए अपनी जान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सलामी दी गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी, सेनेटरी इंस्पेक्टर अहमद हसन, जूनियर इंजीनियर जितेंद्र गंगवार, अजय जायसवाल बॉबी, मोहन सिंह, सभासद जलीस आजाद, सलीम चंदा, ताहिर पप्पू, मोहम्मद जाकिर, रमेश सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
--
एसडीएम और तहसीलदार ने निकाली तिरंगा यात्रा
नवाबगंज/मीरगंज। कस्बे में तिरंगा रैली का शुभारंभ एसडीएम उदित पवार व तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने किया। रेैली कस्बे के मुख मार्ग से होते हुए कचहरी, बाइपास मार्ग होते तहसील परिसर में संपन्न हुई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर, पालिका अध्यक्ष के पति नीरेंद्र सिंह राठौर, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राम रतन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, जेपीएन कालेज के प्रधानाचार्य लाल बहादुर गंगवार, अजय गंगवार, सोनू राठौर, आशीष गुप्ता, उपेंद्र गंगवार,अरविंद शुक्ला, राजीव सक्सेना, राम प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे। इधर, मीरगंज के कुछ स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें तिरंगा रैली को एसडीएम मीरगंज इशिता किशोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संवाद
--
मांगों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
भुता। कस्बा क्षेत्र में किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली से तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी मांगों को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। किसान यूनियन के उपाध्यक्ष सत्यपाल गंगवार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें किसानों ने कृषि लागत का मूल्य व एमएसपी लागू करने, स्वामीनाथन आयोग के अनुसार फसलों का मूल्य तय करने समेत कई मुद्दों को उठाया। संवाद