फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers bought 1078 metric tons of fertilizer in 10 days

Bareilly News: 10 दिन में किसान खरीद ले गए 1078 मीट्रिक टन खाद

Sat, 12 Oct 2024 04:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 12 Oct 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers bought 1078 metric tons of fertilizer in 10 days
बरेली। जिले में धान की फसल की कटाई शुरू हो गई है। साथ ही किसान गेहूं और सरसों की बोआई की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्हें बोआई के दौरान खाद-बीज का संकट न झेलना पड़े, इसके चलते किसानों ने पिछले 10 दिनों में 1078 मीट्रिक टन खाद खरीद ली है। पिछले सप्ताह जिले में खाद का संकट बताया जा रहा था। इसके चलते किसानों ने पहले से खाद खरीदना शुरू कर दी। पिछले दस दिन में अब तक किसान 153 मीट्रिक टन यूरिया, 250 मीट्रिक टन डीएपी और 675 मीट्रिक टन एनपीके खरीद चुके हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर की खाद बिक्री पर गौर करें तो पूरे माह 270 मीट्रिक टन यूरिया, 295 मीट्रिक टन डीएपी और 938 मीट्रिक टन एनपीके खरीदी गई थी। अभी अक्तूबर माह के 18 दिन शेष हैं। एआर-कोऑपरेटिव बृजेश सिंह परिहार ने बताया कि जिले में 5000 मीट्रिक टन यूरिया और 3700 मीट्रिक टन एनपीके मौजूद है। हालांकि इस समय डीएपी नहीं है। 20 से 25 अक्तूबर के बीच करीब 2000 मीट्रिक टन डीएपी आ रही है। उसके बाद डीएपी भी उपलब्ध हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed