{"_id":"65303e7c33ed0e895c0ba6f3","slug":"farmers-are-not-ready-to-give-sugarcane-to-bahedi-mill-bareilly-news-c-4-bly1036-270427-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बहेड़ी मिल को गन्ना देने के लिए तैयार नहीं हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बहेड़ी मिल को गन्ना देने के लिए तैयार नहीं हैं किसान
Thu, 19 Oct 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। किसान दिवस पर विकास भवन में बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा छाया रहा। हंगामे के बीच किसानों ने बहेड़ी शुगर मिल को गन्ना देने विरोध किया। कहा कि बहेड़ी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र आगामी पेराई सत्र में मीरगंज चीनी मिल को दिए जाएं। बकाया का भुगतान ब्याज समेत कराया जाए।
विकास भवन सभागार में बुधवार दोपहर 12 बजे से आयोजित किसान दिवस में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने चीनी मिलों की ओर जाने वाली सड़कों के गड्ढों को नहीं भरे जाने तथा समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। किसान नेता विनोद चौधरी ने कहा कि केंद्रपाल सिंह जब गन्ना समिति के पदाधिकारी थे तब भवन निर्माण में धांधली हुई, लेकिन जांच के बाद भी कार्रवाई नही हुई। केंद्रपाल सिंह ने कहा कि अगर वह दोषी हैं तो अफसर देखेंगे। आरोप चीनी मिल के इशारे पर लगाए गए हैं। हंगामा मचा तो किसान नेता सीताराम ने कहा कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप के लिए किसान दिवस का इस्तेमाल न किया जाए। जिला कृषि अधिकारी व सीडीओ ने दोनों को समझाया।
ये मुद्दे भी उठे
राकेश गंगवार ने गो-आधारित खेती का मुद्दा उठाया। किसान धर्मेद्र सिंह ने कहा कि बहेड़ी चीनी मिल का क्षेत्र मीरगंज मिल को दिया जाए। रीतराम और यामीन मलिक ने बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा उठाया। मुड़ियाबही के फतेहचंद्र ने चीनी मिलों पर सख्ती किए जाने की मांग की। मोहम्मदपुर के गौरव कुमार ने कहा मोहम्मदपुर का गन्ना क्रय केंद्र बहेड़ी से हटाकर मीरगंज को दिया जाए। कृषक छेदालाल गंगवार ने छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राकेश पांडेय, कृषक सर्वेश कुमार, उप निदेशक कृषि डॉ. राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह उपस्थित रहे।
कोट
गन्ना क्रय केंद्र में परिवर्तन की मांग से शासन को अवगत कराएंगे। जो सड़कें टूटी हैं, उन्हें बनवाया जाएगा। 10 सड़कों के लिए जल्दी मंजूरी मिलने वाली है। - जगप्रवेश, मुख्य विकास अधिकारी