{"_id":"5730ef174f1c1b1a1491a024","slug":"farmers-are-being-sold-to-the-bad-seeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बेचे जा रहे खराब बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बेचे जा रहे खराब बीज
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 10 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट के पास बीज विक्रेता किसानों को एक्सपायरी डेट के बीज बेचकर धोखा दे रहे हैं। पता चलने पर उन बीजों के पैकेट वापस करने में आनाकानी की जा रही है। सोमवार दोपहर को ऐसा ही नजारा कई दुकानों पर देखने को मिला। किसानों ने बीज खरीदा और वापस करने गए तो वापस लेने में आनाकानी की। इस बारे में किसानों की ओर से जिला कृषि अधिकारी को शिकायत की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एक्सपायरी डेट के बीज बेचना गंभीर मामला है। ऐसे बीज विक्रेताओं के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
इन दिनों जायद की फसल में मिर्च, बैगन, भिंंडी आदि के बीजों की बुवाई का सीजन है। किसान इन सब्जियों की बुवाई के लिए बेशकीमती बीज खरीदकर ले जा रहे हैं। किसानों में एक्सपायरी डेट की जानकारी करने का अभाव होने के कारण बीज विक्राता उन्हें पुराने बीज बेच रहे हैं। किदौरा (बरेली) के किसान प्रेमपाल और रामकिशन बीज लेकर आए थे। कलक्ट्रेट में उन्होंने यह बीज का पैकेट कुछ पढ़े लिखे लोगों को दिखाया तो पता चला कि इनमें एक्सपायरी डेट फरवरी 2016 अंकित है। इस जानकारी के होने पर किसान इस बीज को वापस करने जय दुर्गा बीज भंडार पर गए तो काफी देर तक बहस के बाद यह बीज वापस लिया।
‘एक्सपायरी बीज बेचने की शिकायत मिली है, जिले भर में खराब बीज बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी की जाएगी।’ राम तेज यादव जिला कृषि अधिकारी।