फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer who threatened suicide was detained in the police station

Bareilly News: आत्महत्या की धमकी देने वाले किसान को थाने में बैठाया

Thu, 06 Nov 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer who threatened suicide was detained in the police station
आंवला। थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में कृषि भूमि के विवाद में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने बुधवार को लीलौर झील के पास आयोजित पशुधन मंत्री के कार्यक्रम में आकर अफसरों के समक्ष आत्महत्या की धमकी दी। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया। उसके बाद शाम को छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किसान सुमित शर्मा ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि उन्होंने यह कदम देर शाम गांव स्थित कृषि भूमि से जुड़े विवाद में उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से परेशान होकर उठाया है। उन्होंने बुधवार को लीलौर झील पर आने वाले उच्चाधिकारियों के सामने यह चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया विपक्ष की मदद का आरोप
डीएम को भेजे पत्र में बताया कि उनकी कृषि भूमि में सह-खातेदारों के साथ खतौनी में दर्ज है। इस कृषि भूमि का वाद उच्च न्यायालय में चल रहा है। इस पर उनके पक्ष में स्थगन आदेश भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए स्थानीय प्रशासन विपक्षी की मदद कर रहा है। उन्होंने इस मामले में पहले भी शिकायत की थी जब विपक्षी द्वारा उनकी गेहूं की फसल जबरन काट ली गई थी। इस समय बीस बीघा भूमि में उड़द फसल तैयार खड़ी है। विपक्षी इसको काटने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed