फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer was beaten to death with a stick in Bithri

बिथरी में किसान की डंडे से पीटकर हत्या

Tue, 14 Dec 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmer was beaten to death with a stick in Bithri
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बिथरी चैनपुर। गन्ने की फसल में पानी लगाने गए अहियापुर गांव के किसान ब्रजपाल की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गयी। सुबह खेत में उनका शव पड़ा मिला। पुलिस के साथ एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

रविवार रात 37 वर्षीय ब्रजपाल सिंह अपने खेत में खड़ी गन्ने की फसल में ट्यूबवेल से पानी लगाने गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। सुबह ग्रामीणों ने खेत में ब्रजपाल का शव दशरथ के खेत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा। ब्रजपाल का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, सीधी आंख बाहर निकली हुई थी। शरीर पर डंडों से पीटने के निशान थे। खेत में ही खून से सना यूकेलिप्टस का एक डंडा पड़ा मिला। मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वाड पुलिस की कोई मदद नहीं कर सका। फोरेंसिक टीम ने डंडे से उंगलियों के निशान लिए। परिजन ने बताया कि ब्रजपाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उनकी शादी हो चुकी थी। दो बच्चे भी हैं। किसानी के साथ साथ वह राजमिस्त्री का भी काम करते थे। पुलिस ने ब्रजपाल के तहेरे भाई राजवीर की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हत्यारों से बचने के लिए भागे थे ब्रजपाल
छानबीन के बाद बिथरी पुलिस का कहना है कि हत्यारों में से एक आठ या नौ नंबर का जूता पहने था। खेत में कई जगह जूते के निशान मिले हैं। खेत में ब्रजपाल का भी एक जूता पड़ा मिला, जबकि एक जूता उनके पैर में था। इससे पुलिस ने अनुमान लगाया कि हत्यारों से बचने के लिए ब्रजपाल ने मौके से भागने की कोशिश की थी। मिट्टी गीली होने के कारण उनका एक जूता पैर से निकल गया। इंस्पेक्टर बिथरी शितांशु शर्मा ने बताया कि हत्यारों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक वारदात की कोई वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed