फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer shot dead during Harsh firing

हर्ष फायरिंग के दौरान किसान की गोली लगने से मौत

Sat, 09 Oct 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead during Harsh firing
प्रतीकात्मक । - फोटो : प्रतीकात्मक ।

भमोरा के गांव घिलौरा में हुई घटना, नया ट्रैक्टर खरीदने पर की गई थी फायरिंग

विज्ञापन
बरेली/आंवला। भमोरा के गांव घिलौरा में हर्ष फायरिंग के दौरान 65 वर्षीय किसान खेतल को गोली लग गई। परिवार वाले उन्हें लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है लेकिन वह फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक घिलौरा गांव में रहने वाले रामस्वरूप शुक्रवार को शाम करीब साढ़े छह बजे नया ट्रैक्टर खरीदकर लाए थे। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य वहां खड़े थे और मिठाई बांटी जा रही थी। मोहल्ले में ही रहने वाले 65 वर्षीय खेतल भी वहां खड़े थे। इसी बीच शराब के नशे में धुत गांव का ही शानू ठाकुर वहां से गुजरा। उसने नया ट्रैक्टर देखकर खुशी जताई और तमंचा बाहर निकालकर लोगों से हटने को कहा। लोग वहां से हट पाते इससे पहले ही शानू ने फायर कर दिया। गोली सीधे खेतल के सीने में जाकर लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। यह देखकर शानू ठाकुर वहां से भाग निकला। परिवार वाले खेतल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद खेतल को वहां से बरेली रेफर कर दिया गया। फिर उन्हें गांधी उद्यान के निकट एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। इसके बाद परिवार वाले खेतल को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

बेटा हिमाचल में करता है नौकरी

खेतल के परिवार में उनके अलावा पत्नी शांति देवी, बेटा रंजीत सागर और एक बेटी है। उनका बेटा हिमाचल में नौकरी करता है और वह गांव में पत्नी के साथ रहते थे। घटना के बाद परिवार वालों ने उनके बेटे को सूचना दे दी है। उन लोगों का कहना है कि सुबह उसके आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांव में दी दबिश

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह फोर्स के साथ घिलौरा गांव पहुंचे। उन्होंने आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी लेकिन वह फरार मिला। एसओ ने बताया कि परिवार वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

देर रात एसएसपी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना पर रात करीब साढ़े दस बजे एसएसपी रोहित सिंह सजवाण खुद ही गाड़ी चलाकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव वालों से बात करके घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed