{"_id":"68213d74c0a6e87ea20b861b","slug":"farmer-registry-of-two-lakh-80-thousand-farmers-has-not-been-made-in-bareilly-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: इस जिले के 2.8 लाख किसानों की नहीं बनी फार्मर रजिस्ट्री, गांवों में फिर लगाए जाएंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: इस जिले के 2.8 लाख किसानों की नहीं बनी फार्मर रजिस्ट्री, गांवों में फिर लगाए जाएंगे शिविर
Mon, 12 May 2025 05:49 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 May 2025 05:49 AM IST
सार
बरेली जिले के 5.45 लाख किसान पीएम किसान निधि योजना का लाभ लाभ ले रहे हैं, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री सिर्फ 2.8 लाख किसानों की ही बनी है। फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली जिले के 2.8 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन सकी है। अब तक सिर्फ 48 फीसदी काम पूरा हो सका है। ऐसे में संबंधित किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। पीएम किसाम सम्मान निधि की किस्त भी अटक सकती है।
विज्ञापन
जिले के 5.45 लाख किसान पीएम किसान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। अधिकारियों की बेपरवाही की वजह से इनमें से अभी तक सिर्फ 2,62,226 किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री बन पाई है। इसको लेकर डीएम भी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने दोबारा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उप निदेशक कृषि अभिनंदन सिंह ने बताया कि सोमवार से ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। फार्मर रजिस्ट्री के लिए खतौनी, आधार नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर व बैंक खाता नंबर की फीडिंग करानी होती है। सभी दस्तावेजों पर दर्ज नाम, पिता का नाम व अन्य ब्योरे में एकरूपता नहीं होने की वजह से इसमें दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
क्या है फार्मर रजिस्ट्री
फार्मर रजिस्ट्री एक ऐसी आईडी है, जो विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए काम आएगी। इसलिए किसानों के लिए अनिवार्य है। अगर आपको अपने एंड्रायड मोबाइल फोन से फॉर्मर रजिस्ट्री नंबर जारी करना है तो आप आधार कार्ड, जमीन की खतौनी और मोइबाल नंबर, जो आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
इसके बाद upfr.agristack.gov.in पर क्लिक करें। यह विवरण भरना होगा। मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे भरेंगे तो फार्मर रजिस्ट्री नंबर मिल जाएगा। इसके अलावा किसान जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड, उससे लिंक मोबाइल नंबर एवं जमीन की खतौनी लेकर अपना फार्म रजिस्ट्री में दर्ज करा सकते हैं।