फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer murdered with a sharp weapon in Badaun

Murder: बदायूं में किसान की धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान शव देख बेटे की निकली चीख

Tue, 23 Aug 2022 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Aug 2022 10:03 AM IST
सार

बदायूं के गांव लखनपुरा में सोमवार रात ताराचंद (50) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। वह रोज की तरह चौपाल पर सो रहा था।

विज्ञापन
Farmer murdered with a sharp weapon in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में किसान की हत्या से सनसनी फैल गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब देर रात किसान सो रहा था। सुबह किसान को जगाने के लिए उसका पुत्र पहुंचा तो वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वजीरगंज थाना इलाके के गांव लखनपुरा में सोमवार रात ताराचंद (50) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। वह रोज की तरह चौपाल पर सो रहा था। मंगलवार सुबह पांच बजे उसका बेटा गौरव उसे जगाने पहुंचा। तब परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गांव के लोग आ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सीओ बिसौली मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ताराचंद के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे किसान की आंख, माथा और गाल आदि कट गए। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या किसने की अभी यह पता नहीं चला है। परिजनों ने किसी दुश्मनी से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि किसान अपनी जमीन बेचना चाहता था। हत्या का मामला जमीन से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed