फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer injured in jackal attack dies after 25 days

Bareilly News: सियार के हमले में घायल किसान की 25 दिन के बाद मौत

Thu, 09 Jan 2025 03:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in jackal attack dies after 25 days
शेरगढ़। सियार के हमले में घायल किसान की 26 दिन के बाद मौत हो गई। हमले के बाद किसान को सीएचसी पर एआरवी के तीन टीके भी लग चुके थे। सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी किसान वेद प्रकाश गंगवार 13 दिसंबर को अपने घेर में सो रहे थे। इसी दौरान सियार ने बछड़े पर हमला कर दिया। वेद प्रकाश बछड़े को बचाने के लिए दौड़े तो सियार ने उनको भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया। चीखपुकार होने पर वेद प्रकाश के भाई प्रताप गंगवार आए तो सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उसी समय घेरकर सियार को मार डाला था। हमले के तीन दिन बाद बछड़े की मौत हो गई थी। दोनों भाईयों का सीएचसी में इलाज चला। अब तक दोनों को एआरवी के तीन-तीन टीके भी लग चुके हैं।
विज्ञापन

इलाज के बाद भी वेद प्रकाश की हालत बिगड़ती गई। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उनको लखनऊ ले गए। वहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद वेद प्रकाश को लेकर वापस गांव आ गए। बुधवार सुबह आठ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
रम्पुरा गांव के वेद प्रकाश नाम के ग्रामीण को 13-14 दिसंबर की रात हमला कर किसी जानवर ने घायल कर दिया था। बुधवार सुबह वेद प्रकाश की मृत्यु होने संबंधी जानकारी मिली है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। - दीक्षा भंडारी, डीएफओ
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed