फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer dies who set himself on fire in Badaun SSP office

Farmer Dies: बदायूं के एसएसपी कार्यालय में खुद को आग लगाने वाले किसान की दर्दनाक मौत, कार्रवाई न होने से था नाराज, पांच निलंबित

Thu, 19 May 2022 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 May 2022 11:03 AM IST
सार

बदायूं में एसएसपी कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे किसान किशनपाल (45) ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की।  किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। बरेली में इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Farmer dies who set himself on fire in Badaun SSP office
बदायूं जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में एसएसपी कार्यालय में आग लगाने वाले किसान किशनपाल की बरेली के श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में सुबह चार बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रात 11 बजे ही जवाब दे दिया था। उन्होंने कह दिया था कि किशनपाल का बचना मुश्किल है। वह उपचार कर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार वाले उन्हें कहीं हायर सेंटर रेफर कराने का विचार कर रहे थे। इसी दौरान सुबह चार बजे किशनपाल ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। किसान के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय में किसान ने खुद को लगाई आग
आपको बता दें कि बदायूं में एसएसपी कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे किसान किशनपाल (45) ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की।  किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। किशनपाल खेत में एकत्र किए गए गेहूं की फसल में आग लगाने पर कार्रवाई न होने से नाराज था। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने किशनपाल पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया। एसएसपी ओपी सिंह ने मामले में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी, मंडी चौकी प्रभारी राहुल पुंडीर, पूर्व मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार (वर्तमान में दहगवां चौकी प्रभारी) सिपाही अशीष कुमार और मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान किशनपाल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दौरी रसूलपुर निवासी हैं। उनके बेटे अमरजीत के मुताबिक 23 अप्रैल को गांव के कुछ लोगों ने उनके खेत में एकत्र की गई गेहूं की फसल को जला दिया था। दूसरे दिन इसकी शिकायत पुलिस से करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। 25 अप्रैल को उन्होंने सिविल लाइंस थाने आकर रामऔतार, रामेश्वर, ओमेंद्र, रामेंद्र, श्रीराम, विवेक, ओमवीर और देवेंद्र आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन मंडी चौकी प्रभारी ने दूसरे दिन किशनपाल पर भी मामला दर्ज करा दिया।
 

एसआईटी टीम करेगी मामले की जांच

मामले की जांच के लिए आईजी रेंज रमित शर्मा ने एसआईटी का गठन किया है। टीम में एसपी सिटी बरेली, एसपी ग्रामीण, एसपी सिटी बदायूं समेत अपराध शाखा के इंस्पेक्टर हैं। शर्मा ने बताया कि इस मामले में किसी पुलिस कर्मी की भी लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

किसान के नाम नहीं है जमीन, बंटाई पर है खेत
किसान किशनपाल के नाम खुद कोई जमीन नहीं है। उन्होंने जिस आठ बीघा खेत में गेहूं की फसल की थी, वह खेत शहर के एक कोल्ड स्टोर मालिक का है। उन्होंने उसे बंटाई पर लिया था। वह करीब चार-पांच साल से उस खेत में बंटाई पर फसल करते आ रहा था। गेहूं में आग लगने के बाद सारी फसल जलकर राख हो गई। खाने को अनाज का एक दाना तक नहीं बचा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed