फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer dies on the spot in road accident

Bareilly News: सड़क हादसे में किसान की मौके पर ही मौत

Fri, 14 Feb 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies on the spot in road accident
नवाबगंज फोटो 2 मृतक सुखलाल का फाइल फोटो
क्योलड़िया। दावत खाकर बाइक से लौट रहे एक किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटे ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव के 49 वर्षीय सुखलाल खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह बुधवार की रात थाना क्षेत्र के जवेदा जवेदी गांव में अपनी बाइक से दावत खाने गए थे। दावत खाने के बाद रात्रि करीब 10 बजे अपने गांव जाने को बाइक से निकले। वह गांव के पास ही मंदिर के पास पहुंचे। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वह उन्हें रौंदते हुए चला गया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। सुखलाल के पुत्र संदीप कुमार ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुखलाल के परिवार में पत्नी सरला देवी व दो बेटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed