फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer dies after getting stuck in rootvator while plowing the field in Pilibhit

दर्दनाक हादसा: खेत की जोताई करते वक्त रूटावेटर में फंसकर किसान की मौत, धड़ से अलग हुए हाथ-पैर

Mon, 26 Feb 2024 02:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 02:24 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई है। गांव जहूरगंज में खेत की जोताई कर रहे किसान की रूटावेटर में फंसकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Farmer dies after getting stuck in rootvator while plowing the field in Pilibhit
किसान के शव के पास रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में सोमवार को रूटावेटर से खेत की जोताई कर रहे किसान की उसमें फंसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन


पूरनपुर क्षेत्र के गांव जहूरगंज के रहने वाले अरुण कुमार (30) सोमवार की सुबह ट्रैक्टर और रूटावेटर लेकर खेत गए थे। वह रूटावेटर से खेत में जोताई करने लगे। इसी बीच रूटावेटर में कुछ कमी आ गई, जिसे ठीक करने के लिए वह नीचे उतरे थे। 
विज्ञापन


Lakhimpur Kheri: खंडहर में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आंशका, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


रूटावेटर ठीक करने दौरान अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ गया, जिससे अरुण उसमें फंस गए। रूटावेटर में फंसने से उनका एक पैर और हाथ धड़ से अलग हो गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहां काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। 

किसान के परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दर्दनाक घटना के बाद किसान में घर में चीत्कार मची हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed