फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man and girl murdered in Mitauli of Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: खंडहर में युवक-युवती के खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, जांच में सामने आई यह बात

Mon, 26 Feb 2024 02:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 02:53 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में अमर शहीद राजा लोने सिंह की गढ़ी पर स्थित खंडहर में सोमवार को युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव खून से लथपथ मिले। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि पहले युवती को गोली मारी गई, फिर युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन
man and girl murdered in Mitauli of Lakhimpur Kheri
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, लोगों की जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में राजा लोने सिंह की गढ़ी पर स्थित खंडहरनुमा शिव मंदिर के पास सोमवार सुबह युवक और युवती के खून से लथपथ शव मिले। आसपास मांस के छोटे-छोटे लोथड़े भी बिखरे थे। एक तमंचा व खोखा भी मिला। दोनों के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस युवती की हत्या के बाद युवक की आत्महत्या मान रही है।

विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी राजू राव व सीओ शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक की जेब से मोबाइल, बाइक की चाबी व दो कारतूस बरामद किए। पर्स में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त रावेन्द्र (23) पुत्र कल्लूराम निवासी कल्लुआमोती के रूप में हुई। उसके सिर पर घाव था। वह लखनऊ में बड़े भाई के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। युवती का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से पहचान में दिक्कत आई। उसके पास मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान किसी महिला का फोन आने पर सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बात की। इससे युवती की शिनाख्त उमा भारती (23) के रूप में हो गई। कुछ दूरी पर उमा की साइकिल मिली है, जिस पर टंगे एक बैग में सफेद रंग का कोट मिला। फॉरेसिंक टीम ने भी सैंपल जुटाए। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

अस्पताल में नौकरी करती थी युवक 
थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि अभी तक किसी ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है। उमा के मामा उपनेश उर्फ मोनू निवासी सेमरावां ने बताया कि उनकी भांजी मूल रूप से थाना मैगलगंज के मुरादपुर की रहने वाली थी। काफी दिनों से वह अपनी ननिहाल सेमरावां में रह रही थी। वह मितौली कस्बे के एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। सुबह करीब नौ बजे वह साइकिल से घर से निकली थी।

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवती की हत्या करना और बाद में युवक के खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला लग रहा है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed