फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer dies after being beaten by police in Bareilly

Bareilly: जुआरियों का नाम न बताने पर पुलिस ने किसान को बेरहमी से पीटा... मौत; दरोगा समेत सात निलंबित

Fri, 10 Nov 2023 05:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 05:11 PM IST
सार

बरेली में पुलिस पर किसान की हत्या का आरोप लगा है। जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस ने किसान को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में एसएसपी ने दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Farmer dies after being beaten by police in Bareilly
किसान की मौत से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम की पिटाई से घायल भमोरा थाना क्षेत्र के आलमपुर जाफराबाद गांव निवासी संतोष शर्मा (48) की शुक्रवार को मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस ने मौके से भागे जुआरियों के नाम न बताने पर संतोष को बुरी तरह पीटा था। एसएसपी ने टीम में शामिल सरदार नगर चौकी के दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उधर, बवाल की आशंका पर गांव में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


संतोष के भाई कृष्ण कुमार की तहरीर पर छह पुलिसकर्मी, एक एंबुलेंस चालक को नामजद करते हुए 10 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अस्पताल में संतोष की मौत के बाद पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। कृष्ण कुमार का आरोप है कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे चौकी पर खड़ी रहने वाली एंबुलेंस के ड्राइवर विजय के साथ सरदार नगर चौकी की पुलिस गांव में पहुंची। बिना वर्दी के तीन लोग टीम के साथ थे। पुलिस वहां जुआ पकड़ने पहुंची थी, लेकिन टीम को देखकर जुआरी भाग गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: चलती बाइक में आग लगने से जिंदा जला बीफार्मा छात्र, फुफेरा भाई झुलसा; दिवाली पर घर जा रहे थे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने खेत से लौट रहे संतोष से जुआरियों के नाम पूछे। मगर संतोष ने डर से किसी का नाम बताने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने संतोष को लात-घूंसों व राइफल की बट से बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए।  

चौकी पुलिस जुआ पकड़ने गई अफसरों को पता ही नहीं था
एसपी देहात मुकेश मिश्रा के अनुसार, मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जुआ होने की सूचना पर पुलिस आलमपुर गई थी। वहां जुआरियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान वहां मौजूद संतोष भी मौजूद थे। भगदड़ में वह भी चोटिल हो गए। पुलिसकर्मी अधिकारियों को बिना सूचना दिए जुआ पकड़ने गए थे, इसलिए प्राथमिक तौर पर उन्हें दोषी मानकर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- हादसे ने छीनीं खुशियां: पीलीभीत में दो चचेरे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत, बाइकों की तेज रफ्तार बनी काल

इन पर कार्रवाई
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सरदार नगर चौकी प्रभारी टिंकू कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र राणा, मनोज कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, दीपक कुमार, सत्यजीत सिंह और कांस्टेबल मोहित कुमार को निलंबित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed