फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer died waiting for compensation from the world

मुआवजे के इंतजार में दुनिया से चल बसा किसान

Thu, 06 Oct 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 06 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ा बाईपास के लिए 13 बीघा जमीन अधिग्रहण में जाने के बावजूद अब तक मुआवजा न मिल पाने से परेशान चल रहे पदारथपुर गांव के किसान अब्दुल रसीद का बुधवार को निधन हो गया। परिवार वालों का कहना है कि टोल प्लाजा पर दो दिन धरने के बावजूद प्रशासन से मुआवजा के लिए कोई आश्वासन न मिलने से वह सदमे में आ गए थे। सुबह उनका निधन हो गया। धरने पर बैठकर आंदोलन कर रहे किसानों ने पदारथपुर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। अंत्येष्टि में भी शामिल हुए। इसके बाद किसानों ने बृहस्पतिवार से अपना आंदोलन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में तब्दील करने का एलान कर दिया है। 55 वर्षीय अब्दुल रसीद के पास 19 बीघा कृषि भूमि थी। इसमें से 13 बीघा बड़ा बाईपास के लिए अधिग्रहण कर ली गई थी। इसके बाद उनके पास सिर्फ छह बीघा जमीन ही बची हुई थी। उनके पांच बेटे हैं, जिनके लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे की धनराशि से वह कहीं और जमीन खरीदना चाहते थे। उनके बेटे शकील ने बताया कि वर्ष 2006 में जमीन का अधिग्रहण किया गया था लेकिन प्रशासन की ओर से 2013 में सिर्फ 1.56 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से मुआवजा का भुगतान किया जा रहा था। इससे दूसरी जगह 13 बीघा की एक चौथाई जमीन भी नहीं खरीदी जा सकती थी इसलिए उनके पिता ने पुराना मुआवजा लेने से इंकार कर दिया था। बाकी किसानों की तरह उनको उम्मीद थी कि नई दरों पर मुआवजा का भुगतान हो जाएगा लेकिन कुछ न हो पाने से वह काफी समय से तनाव में थे। तीन अक्तूबर से फतेहगंज पश्चिमी में टोल प्लाजा के पास किसानों का धरना चल रहा है। अब्दुल रसीद उम्मीद लगाए हुए थे कि धरना पर प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन मिलेगा लेकिन नहीं मिला तो वह सदमे में आ गए। उनके बेटे का कहना है कि सदमे की वजह से उनके पिता का निधन हो गया। किसान नेता हरिनंदन सिंह समेत कई किसान उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए। हरिनंदन का कहना है कि पर्याप्त मुआवजा का भुगतान न होने से कई किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बीमारी की दशा में उनके लिए इलाज तक को पैसे नहीं हैं इसलिए अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। बता दें कि अखिल भारतीय किसान  महासभा और बड़ा बाईपास किसान संघर्ष समिति के संयुक्त बैनर तले किसान सतुइया खास टोल प्लाजा पर किसान तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन कर रहीं शहदपुर की सरबरी बेगम और कचौली बिथरीचैनपुर के श्यामलाल की हालत बुधवार को बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed