{"_id":"5c9690fabdec22145a0ea546","slug":"farmer-commit-suicide-after-debt-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने फंदे पर लटककर दी जान, बकाया था दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान ने फंदे पर लटककर दी जान, बकाया था दो लाख रुपये
Sun, 24 Mar 2019 01:33 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहसवान (बदायूं)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहसवान (बदायूं)
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ट्रैक्टर खरीदने को लिए गए कर्ज चुकाने में असमर्थ एक किसान ने तंग आकर जान दे दी। शिकारपुर गांव के किसान लालाराम (50) का शव उनके ही खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
लालाराम शुक्रवार शाम खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिवार वाले उन्हें खोजते हुए खेत पर पहुंचे तो एक पेड़ पर अंगोछे के फंदे से उनकी लाश लटकी देखी। ग्राम प्रधान तहसीलदार सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक कुछ समय पहले लालाराम ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए बैंक से कर्ज लिया था। एसबीआई का डेढ़ लाख रुपये का बकाया चल रहा था, जबकि लगभग 50 हजार का कर्ज उन्होंने किसी से बेटी की शादी के लिए लिया था।
विज्ञापन
कर्ज चुकाने के लिए लालाराम ने कुछ जमीन भी बेच दी, फिर भी वह कर्जदार बने रहे। इससे लालाराम परेशान थे। लालाराम की करीब आठ बीघा जमीन ही बची है। परिजनों ने बताया कि कर्जमाफी की पहली सूची में लालाराम का नाम नहीं आया था। पिछले दिनों उन्होंने दोबारा आवेदन किया था।