फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer burns stubble in field, fined

Bareilly News: किसान ने खेत में जलाई पराली, लगा जुर्माना

Sat, 25 Oct 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Farmer burns stubble in field, fined
नवाबगंज। किसान ने खेत में पराली जलाया तो आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर आई राजस्व टीम ने मौके का मुआयना किया है। किसान पर शुक्रवार को पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह के अनुसार मोहल्ला नौबतगंज में राकेश शर्मा की कृषि भूमि कस्बे के ईदगाह के पास है। इसके पास डीजीएम गैस एजेंसी स्थित है। शुक्रवार की शाम राकेश कुमार शर्मा ने खेत में धान की फसल काटने के बाद पड़ी पराली में आग लगा दी, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की सतर्कता के चलते कस्बे में एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। आग लगाने वाले किसान पर पांच हजार रुपये का जुर्माना डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed