फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer attacked by bulls in Bareilly

Bareilly News: खेत पर जा रहे किसान पर सांड़ों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Wed, 19 Aug 2026 01:55 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 19 Aug 2026 01:55 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के मेमोर गांव में बुधवार सुबह 60 वर्षीय किसान मान सिंह पर सांड़ों ने हमला किया। उन्हें गंभीर चोटें आईं। मान सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Farmer attacked by bulls in Bareilly
जिला अस्पताल में भर्ती घायल किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली शहर में कुत्ते और बंदर लोगों पर हमलावर हो रहे हैं तो ग्रामीण इलाके में छुट्टा गोवंशीय पशु जानलेवा साबित हो रहे हैं। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मेमोर गांव में बुधवार सुबह किसान मान सिंह (60) पर सांड़ों ने हमला कर दिया, जिससे मान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती मान सिंह के भाई पूरनलाल ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे मान सिंह घर से खेतों की ओर टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान गांव से कुछ दूरी पर सांड़ों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में मान सिंह के पेट, पसलियों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार, मान सिंह मामूली काश्तकार हैं। वह खेती-किसानी के साथ मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। फिलहाल, चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। उनकी हालत नाजुक बताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed